फ्लिपकार्ट के नए सीईओ होंगे बिन्नी बंसल, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने सचिन बंसल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2016 15:38 IST
ई-कॉमर्स रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने प्रबंधन के शीर्ष स्तर में फेर-बदल किया है। इसकी जानकारी सोमवार को दी गई। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक और सीओओ बिन्नी बंसल कंपनी के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) होंगे। मौजूदा सीईओ सचिन बंसल अब कंपनी के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर बिन्नी कंपनी के कामकाज और प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार होंगे। कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन ई-कॉमर्स, ईकार्ट और मिंत्रा, अब बिन्नी को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा वह एचआर, फाइनेंस, लीगल, कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन और कॉरपोरेट डेवलपमेंट विभाग की भी देखरेख करेंगे।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के 8 साल के सफर के बारे में बिन्नी बंसल ने कहा कि कंपनी स्मार्टफोन और फैशन सेगमेंट खुद को शीर्ष पर बरकरार रखने में कामयाब रही है।

कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किए गए डेटा के मुताबिक, फ्लिपकार्ट पर हर दिन 1 करोड़ विज़िट आते हैं और 60,000 विक्रेता इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर सबसे ज्यादा खरीदारी मोबाइल फोन, जूते, साड़ी, घड़ी और पावर बैंक की कैटेगरी में होती है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर सचिन बंसल कंपनी को रणनीतिक दिशा देंगे और शीर्ष के अधिकारियों का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा नए निवेश की संभावनाओं को तलाशना भी सचिन की जिम्मेदारी होगी। सचिन कंपनी के बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे। मुकेश बंसल फ्लिपकार्ट के मुख्य बिजनेस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुखिया बने रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.