FIFA World Cup का फाइनल देखने Jio Cinema पर टूट पड़े दर्शक, बना यह रिकॉर्ड

जियो सिनेमा ने कहा है कि फुटबॉल विश्‍वकप को Sports18 और JioCinema के प्‍लेटफॉर्म पर देखने के लिए दर्शकों ने कुल 40 अरब मिनट खर्च किए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 3.2 करोड़ दर्शकों ने यह मैच डिजिटली देखा।
  • दर्शकों ने कुल 40 अरब मिनट खर्च किए
  • रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्‍प था

रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्‍प था। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) अर्जेंटीना की शानदार जीत के साथ खत्‍म हो गया। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच रविवार को कतर के लुसैल स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। बताया जा रहा है कि डिजिटल माध्‍यम के जरिए भारत में 3.2 करोड़ दर्शकों ने यह मैच देखा। भारत में फीफा वर्ल्‍ड कप को OTT प्‍लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर डिजिटली स्‍ट्रीम किया जा रहा था। जियो सिनेमा ने कहा है कि फुटबॉल विश्‍वकप को Sports18 और JioCinema के प्‍लेटफॉर्म पर देखने के लिए दर्शकों ने कुल 40 अरब मिनट खर्च किए। 

रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्‍प था। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 1986 के बाद अर्जेंटीना की यह पहली जीत थी। मैच के तय समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल करके बराबरी पर रहीं। फ‍िर एक्‍स्‍ट्रा टाइम में 3-3 गोल करके मुकाबला बराबरी का रहा। आखिरकार पेनल्‍टी शूटआउट से फैसला हुआ और अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की।  
Advertisement

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 11 करोड़ से ज्‍यादा दर्शकों ने डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर लाइव मैच देखा। इसमें भारत से सबसे ज्‍यादा दर्शक थे। इस तरह भारत फीफा वर्ल्‍ड कप के लिए सबसे ज्यादा डिजिटल दर्शकों का एक मार्केट बन गया। खास बात यह है कि फुटबॉल वर्ल्‍ड कप ऐसा टूर्नामेंट था, जिसमें भारत ने हिस्‍सा नहीं लिया था। इसके बावजूद भारतीय दर्शकों की फुटबॉल देखने में दिलचस्‍पी जबरदस्‍त रही।   

हालांकि इस इवेंट की शुरुआत में दर्शकों को जियो सिनेमा के साथ तकनीकी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा था। बफरिंग के चलते भारतीय फैंस के लिए ओपनिंग सेरेमनी स्ट्रीम करना मुश्किल हो गया था। यूजर्स ने खराब स्ट्रीमिंग देने के लिए ट्विटर पर खूब आलोचना भी की थी। बाद के मैचों में कोई बफरिंग प्रॉब्‍लम सामने नहीं आई और लोगों ने जमकर मैचों को लुत्‍फ उठाया। यही वजह है कि फाइनल मुकाबले में 3.2 करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड बन पाया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.