• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • FIFA World Cup 2022 जीतने के बाद जश्‍न में डूबा अर्जेंटीना, लोग यूं कर रहे सेलिब्रेट, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 जीतने के बाद जश्‍न में डूबा अर्जेंटीना, लोग यूं कर रहे सेलिब्रेट, देखें वीडियो

लोग अपने-अपने अंदाज में फुटबॉल विश्‍वकप में मिली जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर पहुंची टीम का स्‍वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया गया।

FIFA World Cup 2022 जीतने के बाद जश्‍न में डूबा अर्जेंटीना, लोग यूं कर रहे सेलिब्रेट, देखें वीडियो

FIFA World Cup 2022 में मिली जीत के बाद पूरे अर्जेंटीना में पटाखे फूटे। लोगों ने कारों का हॉर्न बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ख़ास बातें
  • पूरा अर्जेंटीना जश्‍न में डूबा हुआ है
  • लोग गा रहे हैं। नाच रहे हैं
  • इंटरनेट पर वीडियोज वायरल हो रहे हैं
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022 अर्जेंटीना की जीत के साथ खत्‍म हो गया है। कतर में आयोजित हुए फुटबॉल विश्‍व कप का उत्‍साह अब लियोनेल मेसी के देश में देखा जा रहा है। पूरा अर्जेंटीना जश्‍न में डूबा हुआ है। लोग गा रहे हैं। नाच रहे हैं। जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। सेंट्रल ब्यूनस आयर्स में जुटी करीब 20 लाख लोगों की भीड़ इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है। दुनियाभर में इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में फुटबॉल विश्‍वकप में मिली जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर पहुंची टीम का स्‍वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया गया। अर्जेंटीना से आए कुछ वीडियोज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इन्‍हें देखकर आप अंदाजा लगा पाएंगे कि फुटबॉल का खुमार इस देश पर किस तरह छाया हुआ है। 

FIFA World Cup 2022 में मिली जीत के बाद पूरे अर्जेंटीना में पटाखे फूटे। लोगों ने कारों का हॉर्न बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने डांस किया। झंडे लहराए। सेंट्रल ब्यूनस आयर्स में मशहूर ओबिलिस्क के आसपास करीब 20 लाख लोग जुटे। देर रात तक लोगों ने जश्‍न मनाया। इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो गया है। 
 

वहीं एक अन्‍य वीडियो में देश लौटने के बाद अर्जेंटीना की टीम के खिलाड़‍ियों का स्‍वागत एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर किया जा रहा है। कई और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इनमें छोटे-छोटे बच्‍चे सड़कों पर जश्‍न मनाते हुए देखे जा सकते हैं। लोग सड़कों पर, बसों पर चढ़कर झूम रहे हैं।  
 
 
 

रविवार को खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्‍प था। अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 1986 के बाद अर्जेंटीना की यह पहली जीत थी। मैच के तय समय तक दोनों टीमें 2-2 गोल करके बराबरी पर रहीं। फ‍िर एक्‍स्‍ट्रा टाइम में 3-3 गोल करके मुकाबला बराबरी का रहा। आखिरकार पेनल्‍टी शूटआउट से फैसला हुआ और अर्जेंटीना ने जीत दर्ज की।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »