• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Croatia vs Morocco: आज होगा FIFA वर्ल्ड कप का यह रोमांचक मैच, जानें कैसे और कहां देखें लाइव

Croatia vs Morocco: आज होगा FIFA वर्ल्ड कप का यह रोमांचक मैच, जानें कैसे और कहां देखें लाइव

यदि आप भी आज का मैच केबल टीवी या इंटरनेट पर लाइव देखने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको यहां सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Croatia vs Morocco: आज होगा FIFA वर्ल्ड कप का यह रोमांचक मैच, जानें कैसे और कहां देखें लाइव

फीफा वर्ल्ड कप का तीसरे स्थान का मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8:30 बजे खेला जाएगा

ख़ास बातें
  • आज खेला जाएगा FIFA Wolrd Cup 2022 के तीसरे पायदान का मुकाबला
  • Croatia और Morocco के बीच होगा मैच
  • भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा मैच
विज्ञापन
Croatia vs Morocco 3rd Place Standoff: फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2022 का फाइनल अर्जेंटीना और फ्रांस (Argentina vs France) के बीच खेला जाना है, लेकिन उससे पहले तीसरे स्थान के लिए एक मैच और बचा है, जो 17 दिसंबर को खेला जाएगा। हम क्रोएशिया बनाम मोरोक्को के मैच की बात कर रहे हैं, यह तय करेगा कि अर्जेंटीना और फ्रांस के बाद इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में तीसरा देश कौन रहेगा। 

इससे पहले क्रोएशिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था, जबकि फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर अपनी जगह फाइनल में बनाई थी। इतना ही नहीं, आज होने वाला मैच क्रोएशिया के दिग्गज खिलाड़ी लुका मोड्रिच (Luka Modrić) का अंतिम वर्ल्ड कप मुकाबला भी होगा।

यदि आप भी आज का मैच केबल टीवी या इंटरनेट पर लाइव देखने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको यहां सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

Crotia vs Morocco: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे पायदान के लिए होने वाला मुकाबला शनिवार, 17 दिसंबर को खेला जाएगा। मैच अल रेयान के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा।
 

Crotia vs Morocco: कब शुरू होगा मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का यह तीसरे स्थान का मुकाबला भारतीय समयानुसार, रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा।
 

Crotia vs Morocco: कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर हो रहा है। इस मुकाबले को JioCinema ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जो Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »