फेसबुक लाइट के लिए रिएक्शन इमोजी ज़ारी, ख़ास भारत के लिए बने कैमरा इफेेक्ट भी लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2017 15:14 IST
फेसबुक ने बुधवार को नई दिल्ली में 'ए प्लेट टू कनेक्ट' इवेंट आयोजित किया। समाज को जोड़ने की कोशिश के बारे में बताने के अलावा इस इवेंट में फेसबुक ने कई दूसरे प्रोडक्ट भी पेश किए। सोशल मीडिया नेटवर्क ने अपने फेसबुक लाइट ऐप और ख़ासतौर पर भारत के लिए कुछ कैमरा इफेक्ट का ज़िक्र किया।

फेसबुक लाइट में रिएक्शन फ़ीचर को जारी किया जा रहा है। कम डेटा खपत वाले फेसबुक लाइट एंड्रॉयड ऐप को भारत जैसे उभरते हुए बाज़ारों के लिए विकसित किया गया है, जहां कमजोर कनेक्टिविटी के साथ हाई-स्पीड नेटवर्क की कमी है। याद दिला दें कि, फेसबुक रिएक्शन में लव, हाहा, वाउ, सैड और एंग्री शामिल हैं। इन्हें पहली बार पिछले साल लॉन्च किया गया था और कंपनी का कहना है कि अभी तक फेसबुक पोस्ट में 300 बिलियन बार इनका इस्तेमाल किया जा चुका है।

इसके अलावा, फेसबुक ने घोषणा किया कि फेसबुक कैमरे (ऐप और मैसेंजर दोनों का) में ख़ासतौर पर भारत के लिए कुछ कैमरा इफेक्ट दिए जा रहे हैं। फेसबुक ने कहा कि भारत के लिए डिज़ाइन किए गए स्थानीय कैमरा इफेक्ट को जारी किया जा रहा है। इनमें नमस्ते और नई दिल्ली, मुंबई, गोआ और देश के दूसरे लोकप्रिय जगहों से जुड़े अनुभव मिलेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ''फेसबुक के लिए भारत एक बेहद महत्वपूर्ण देश है, और भारत में 184 मिलियन से ज़्यादा एक्टिव यूज़र हैं जो फेसबुक पर अपने दोस्तों व परिवार से जुड़े रहने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।''
Advertisement

फेसबुक: ए प्लेस टू कनेक्ट इवेंट में, सोशल नेटवर्किंग कंपनी ने फेसबुक लाइव, फेसबुक लाइट, फुल कैमरा, 360 फोटोज़, ग्रुप्स, इवेंट्स, ऑक्युलस, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, चेक, कम्युनिटी हेल्प, सेफ्टी सेंटर, पेरेंट्स पोर्टल,और सुसाइड प्रीवेंशन, बुलींग प्रीवेंशन हब के बारे में बताया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.