मोबाइल के लिए नए प्रोफाइल पेज को टेस्ट कर रहा है Facebook

मोबाइल के लिए नए प्रोफाइल पेज को टेस्ट कर रहा है Facebook
विज्ञापन
फेसबुक (Facebook) मोबाइल के लिए नए यूज़र प्रोफाइल पेज की टेस्टिंग कर रहा है। नए पेज में पूरे इंटरफेस को थोड़ा अलग लुक दिया गया है। इसमें छोटे-मोटे बदलाव भी किए गए हैं।

एक ट्विटर यूज़र द्वारा शेयर की गई सक्रीनशॉट के मुताबिक, यूज़र के प्रोफाइल पिक्चर को सेंटर में जगह दी गई है जबकि यह बायें पैनल में होता है। यूज़र का नाम प्रोफाइल पिक्चर के नीचे मौजूद होगा। वहीं, कवर पिक्चर में भी कुछ बदलाव किया गया है। यह पहले की तुलना में ज्यादा छोटा नज़र आ रहा है।

फिलहाल नए फ़ीचर को चुनिंदा लोगों को टेस्ट करने के लिया दिया गया है। इसलिए नए डिजाइन को हर कोई नहीं देख सकता। Next Web की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बदलाव सिर्फ मोबाइल के लिए हैं। यूज़र को बदलाव की जानकारी पॉप-अप नोटिफिकेशन द्वारा दी जा रही है।

नए यूज़र प्रोफाइल पेज की टेस्टिंग के बारे में पूछे जाने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने TNW को बताया, "हम लोग एक नए डिज़ाइन की टेस्टिंग कर रहे हैं जो प्रोफाइल लेआउट को बेहतर बनाता है। उस शख्स के बारे में जानकारियों को बेहतर अंदाज में पेश करता है।" टेस्टिंग से मिले फीडबैक के बाद Facebook नए डिज़ाइन को ग्लोबल यूज़र के लिए रिलीज कर सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  2. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  3. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  5. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  6. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  8. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  9. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  10. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »