फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वाले हुए करीब 90 करोड़

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 13:37 IST
फेसबुक ने गुरुवार को ऐलान किया कि फेसबुक के मैसेंजर वॉयस कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप को दुनिया भर में 90 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। जनवरी में फेसबुक मैसेंजर इस्तेमाल करने वालों की संख्या 80 करोड़ थी। इसके अलावा इस दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट ने अपने मैसेंर ऐप में कई नए फीचर जैसे मैसेंजर कोड, यूजरनेम और लिंक भी शामिल करने की भी घोषणा की।  इन नए फीचर से फेसबुक की कोशिश यूजर को बिना किसी परेशानी मैसेंजर में नए सुधार के साथ बेहतरीन चैट अनुभव देने की है।

पिछले कुछ सालों में फेसबुक ने अपने मैसेंजर यूजर पर खासा ध्यान दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के हर महीने 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, अब पिछले कुछ महीनों में फेसबुक मैसेंजर यूजर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। मैसेंजर ऐप में एम एआई और अपने दोस्तों को पैसे भेज सकने जैसे कई शानदार फीचर भी शामिल हुए हैं।
Advertisement
 

कंपनी का कहना है कि नए फीचर मैसेंजर कोड, लिंक और यूजरनेम यूजर के बीच होने वाली बातचीत पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक, ''एक कदम आगे बढ़ते हुए हम हर महीने मैसेंजर इस्तेमाल करने वाले 90 करोड़ से ज्यादा को एक नई सुविधा दे रहे हैं। इस नए फीचर के बादद यूजर को ना तो फोन नंबर साझा करने और ना ही फेसबुक पर फ्रेंड्स बनने की जरूरत होगी।''

अब यूजर अपने मैसेंजर अकाउंट से लिंक शेयर कर पाएंगे। फेसबुक का कहना है कि इससे हर यूजर अपना एक यूजरनेम चुन सकेगा। इस तरह दो यूजर फेसबुक पर कनेक्ट हो एक-दूसरे के साथ बातचीत शुरू कर पाएंगे।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने बिजनेस यूजर के लिए नए मैसेंजर कोड की शुरुआत भी की है। इस कोड के जरिये मैसेंजर यूजर अपने फोन के कैमरे से इस कोड को स्कैन कर फटाफट जानकारी ले पाएंगे और चैटिंग शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा बिजनेस के लिए आने वाले मैसेज में मैसेंजर ग्रीटिंग भी दिखेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.