फेसबुक मैसेंजर में जल्द आएगा अपने आप मैसेज गायब होने वाला फ़ीचरः रिपोर्ट

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 2 मई 2016 16:15 IST
पुरानी फिल्मों में आपने देखा होगा कि कई बार बेहद ही संवेदनशील संदेश किसी खास किस्म के कागज पर लिखे जाते थे जिन्हें एक बार पढ़ लिया जाता तो वो अपने आप गायब हो जाते। यह जादुई था, सच कहें तो बहुत ही फिल्मी। लेकिन तकनीक ने इस जादू को भी हकीकत बना दिया।

मार्केट में कई ऐसे ऐप मौजूद हैं जो अल्पकालिक मैसेजिंग फ़ीचर के साथ आते हैं। यह फ़ीचर कई यूज़र के बीच खासा लोकप्रिय है। इस फ़ीचर के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है स्नैपचैट। वैसे इस फ़ीचर कई अन्य ऐप भी आते हैं। इस फ़ीचर की बदौलत मैसेज कुछ समय तक तो एक्टिव रहते हैं, फिर अपने आप गायब हो जाते हैं। टेलीग्राम, वीचैट और ब्लैकबेरी के बीबीएम में यह फ़ीचर मौजूद है। अब खबर आई है कि फेसबुक भी इस ख़ास फ़ीचर को अपने मैसेंजर ऐप का हिस्सा बना सकती है।

ट्विटर यूज़र iOSAppChanges ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर के आईओएस वर्ज़न 68.0 के चैट विंडो में अपने आप गायब हो जाने वाला मैसेज नज़र आ रहा है।

 

More screenshots about disappearing messages (and shared links section).
Thanks @Geek_Break.@WABetaInfo #Messenger pic.twitter.com/MDWjsqdhID

-- iOSAppChanges (@iOSAppChanges) May 1, 2016

 

मैसेंजर के चैंट विंडो स्क्रीनशॉट में लिखा है, आपने डिसअपियरिंग मैसेज ऑन कर दिया। इस चैट में नए मैसेज भेजे जाने के 15 मिनट बाद अपने आप गायब हो जाएंगे।" एक और स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि यूज़र मैसेज गायब होने का वक्त भी तय कर सकते हैं, जैसे कि 1 मिनट, 15 मिनट, 1 घंटे, 4 घंटे, 1 दिन या फिर कभी नहीं। हालांकि, इस फ़ीचर के बारे विस्तृत जानकारी नहीं सामने आई है।

Advertisement

गौर करने वाली बात है कि आईओएस के लिए फेसबुक मैसेंजर वी68.0 वर्ज़न पहले से ऐप स्टोर में मौजूद हैं। इस वर्ज़न को इस्तेमाल करने वाले यूज़र फिलहाल नए फ़ीचर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ऐप स्टोर के चेंजलॉग में भी इस फ़ीचर का ज़िक्र नहीं है। संभव है कि फेसबुक ने इस फ़ीचर को चुनिंदा यूज़र को ही उपलब्ध कराया है। हो सकता है कि इस फ़ीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा हो।

यह पहला मौका नहीं है जब फेसबुक ने अल्पकालिक मैसेजिंग फ़ीचर के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है। याद दिला दें कि फेसबुक ने 2014 में अपने स्लिंगशॉट इफेमरल मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया था जिसे पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया गया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.