• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फेसबुक मैसेंजर में जल्द आएगा अपने आप मैसेज गायब होने वाला फ़ीचरः रिपोर्ट

फेसबुक मैसेंजर में जल्द आएगा अपने आप मैसेज गायब होने वाला फ़ीचरः रिपोर्ट

फेसबुक मैसेंजर में जल्द आएगा अपने आप मैसेज गायब होने वाला फ़ीचरः रिपोर्ट
विज्ञापन
पुरानी फिल्मों में आपने देखा होगा कि कई बार बेहद ही संवेदनशील संदेश किसी खास किस्म के कागज पर लिखे जाते थे जिन्हें एक बार पढ़ लिया जाता तो वो अपने आप गायब हो जाते। यह जादुई था, सच कहें तो बहुत ही फिल्मी। लेकिन तकनीक ने इस जादू को भी हकीकत बना दिया।

मार्केट में कई ऐसे ऐप मौजूद हैं जो अल्पकालिक मैसेजिंग फ़ीचर के साथ आते हैं। यह फ़ीचर कई यूज़र के बीच खासा लोकप्रिय है। इस फ़ीचर के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है स्नैपचैट। वैसे इस फ़ीचर कई अन्य ऐप भी आते हैं। इस फ़ीचर की बदौलत मैसेज कुछ समय तक तो एक्टिव रहते हैं, फिर अपने आप गायब हो जाते हैं। टेलीग्राम, वीचैट और ब्लैकबेरी के बीबीएम में यह फ़ीचर मौजूद है। अब खबर आई है कि फेसबुक भी इस ख़ास फ़ीचर को अपने मैसेंजर ऐप का हिस्सा बना सकती है।

ट्विटर यूज़र iOSAppChanges ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके मुताबिक, फेसबुक मैसेंजर के आईओएस वर्ज़न 68.0 के चैट विंडो में अपने आप गायब हो जाने वाला मैसेज नज़र आ रहा है।

 

 

मैसेंजर के चैंट विंडो स्क्रीनशॉट में लिखा है, आपने डिसअपियरिंग मैसेज ऑन कर दिया। इस चैट में नए मैसेज भेजे जाने के 15 मिनट बाद अपने आप गायब हो जाएंगे।" एक और स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि यूज़र मैसेज गायब होने का वक्त भी तय कर सकते हैं, जैसे कि 1 मिनट, 15 मिनट, 1 घंटे, 4 घंटे, 1 दिन या फिर कभी नहीं। हालांकि, इस फ़ीचर के बारे विस्तृत जानकारी नहीं सामने आई है।

गौर करने वाली बात है कि आईओएस के लिए फेसबुक मैसेंजर वी68.0 वर्ज़न पहले से ऐप स्टोर में मौजूद हैं। इस वर्ज़न को इस्तेमाल करने वाले यूज़र फिलहाल नए फ़ीचर को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। ऐप स्टोर के चेंजलॉग में भी इस फ़ीचर का ज़िक्र नहीं है। संभव है कि फेसबुक ने इस फ़ीचर को चुनिंदा यूज़र को ही उपलब्ध कराया है। हो सकता है कि इस फ़ीचर को धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा हो।

यह पहला मौका नहीं है जब फेसबुक ने अल्पकालिक मैसेजिंग फ़ीचर के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है। याद दिला दें कि फेसबुक ने 2014 में अपने स्लिंगशॉट इफेमरल मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया था जिसे पिछले साल दिसंबर में बंद कर दिया गया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »