Facebook ने लॉन्च की नई मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप, यहां से करें डाउनलोड

Facebook ने बताया कि पिछले महीनें से डेस्कटॉप ब्राउज़ करके मैसेंजर पर वीडियो और ऑडियो कॉल करने वालों की संख्या 100 मिलियन तक पहुंच गई है। फेसबुक मैसेंजर के डेस्कटॉप वर्ज़न को आप विंडोस ऐप स्टोर और मैक ऐप स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 13:08 IST
ख़ास बातें
  • Facebook ने Messenger App के लिए लॉन्च किया डेस्कटॉप वर्ज़न
  • Mac और Windows दोनों ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध है ये डेस्कटॉप वर्ज़न
  • वर्क फ्रॉम होम के कारण बढ़ गई थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग

ZOOM जैसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स को टक्कर दे सकता है Facebook का यह कदम

Facebook ने गुरुवार को अपने Messenger ऐप का नया डेस्कटॉप वर्ज़न लॉन्च किया है। यह नया मैसेंजर डेस्कटॉप ऐप Apple Mac और Microsoft Windows के लिए जारी किया गया है, ताकि फेसबुक यूज़र्स अपने कम्प्यूटर स्क्रीन पर वीडियो कॉल्स का आनंद ले सकें। COVID-19 (कोरोनावायरस)  को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के एक बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू है, इस वजह से लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। ऑफिस, स्कूल, ऑर्गेनाइज़ेशन आदि से जुड़े लाखों लोग ZOOM जैसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप का उपयोग कर रहे हैं। फेसबुक का यह कदम भी इसी को देखते हुए उठाया गया है, ताकि जो लोग ZOOM जैसी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते वे फेसबुक के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सके।

Facebook Messenger के वाइस प्रेसिडेंट Stan Chudnovsky ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "पहले की तुलना में आजकल कई लोग अपने करीबियों से जु़ड़े रहने के लिए अब टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहें हैं। पिछले महीने में हमने 100 मिलियन से ज्यादा उन लोगों की वृद्धि देखी है, जो डेस्कटॉप ब्राउजर में मैसेंजर पर वीडियो और ऑडियो कॉल कर रहे हैं। अब MacOS और Windows के लिए जारी ऐप के जरिए बेहतर मैसेंजर अनुभव डेस्कटॉप पर मिलने वाला है। जिसमें अनलीमिटेड ग्रुप वीडियो कॉल शामिल है।"

फेसबुक ने अपने डेस्कटॉप वर्ज़न की घोषणा पिछले महीने की थी, जब कंपनी ने खुद को एक प्राइवेट मैसेजिंग कंपनी के रूप में पेश करने की अपनी योजना की जानकारी दी थी।

फेसबुक मैसेंजर के डेस्कटॉप वर्ज़न को आप विंडोस के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, मैक के लिए आप इसे मैक ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने गुरुवार को बताया कि डेस्कटॉप ब्राउज़ करके मैसेंजर पर वीडियो और ऑडियो कॉल करने वालों की संख्या 100 मिलियन तक पहुंच गई है। यह आकंडा पिछले महीने का ही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Messenger

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.