Facebook और Instagram की लत से छुटकारा दिलाएगा यह फीचर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग काफी समय बिताते हैं, अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं तो एक अहम जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अगस्त 2018 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Facebook पर 'योर टाइम ऑन फेसबुक' नाम का फीचर आएगा
  • Instagram पर 'योर ऐक्टिविटी' टूल आएगा
  • दोनों ही ऐप में यूज़र को एक लिमिट ऑप्शन दिया जाएगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग काफी समय बिताते हैं, अगर आप भी इस बात से चिंतित हैं तो एक अहम जानकारी सामने आई है। अगर आप या आपके बच्चे सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं तो बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ने हाल ही में बयान जारी करते हुए कहा कि अब आप इसे कंट्रोल कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Facebook पर 'योर टाइम ऑन फेसबुक' और Instagram पर 'योर ऐक्टिविटी' टूल आएगा।

फेसबुक ने इस बात की घोषणा की है कि कंपनी एक नया टूल लेकर आ रही है जिससे कि लोग दोनों प्लेटफॉर्म पर बिता गए टाइम को मैनेज कर पाएंगे। टूल में दिए गए डैशबोर्ड की मदद से यूजर को इस बात का पता लगा जाएगा कि उसने अपना कितना समय ऐप पर बिताया है।
Advertisement
 

जैसे स्मार्टफोन में डेटा लिमिट का ऑप्शन मिलता है ठीक उसी तरह से फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस टूल में भी एक लिमिट ऑप्शन दिया जाएगा। यूजर  टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं और फिर टाइम समाप्त होने पर यह टूल यूजर को अलर्ट करेगा। बता दें कि आप चाहें तो इस लिमिट को बढ़ा या फिर हटा कर फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस्तेमाल कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि जल्द ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस फीचर को जोडा जा सकता है। इस फीचर के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम म्यूट नोटिफिकेशन का भी अपडेट जारी किया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर पुश नोटिफिकेशन को म्यूट कर पाएंगे। हाल के दिनों में Facebook पर कई किस्म के बदलाव किए गए हैं। खासकर कंटेंट को लेकर। अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूज़र को न्यूज़फीड में उनके दोस्तों और परिजनों के पोस्ट को प्राथमिकता दी जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Instagram

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.