Facebook में आया 'लाइव चैट विथ फ्रेंड्स' और 'लाइव विथ' फ़ीचर

इसमें कोई दो राय नहीं है कि फेसबुक का ध्यान वीडियो पर केंद्रित रहा है। ऐसा करने के मकसद से फेसबुक ने दूसरे प्लेटफॉर्म के फ़ीचर की नकल करने का भी मौका नहीं छोड़ा है। अब कंपनी ने वीडियो सेक्शन में अपनी तरफ से कुछ नया करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 24 मई 2017 17:32 IST
इसमें कोई दो राय नहीं है कि फेसबुक का ध्यान वीडियो पर केंद्रित रहा है। ऐसा करने के मकसद से फेसबुक ने दूसरे प्लेटफॉर्म के फ़ीचर की नकल करने का भी मौका नहीं छोड़ा है। अब कंपनी ने वीडियो सेक्शन में अपनी तरफ से कुछ नया करने की कोशिश की है। फेसबुक ने अपनी लाइव वीडियो सर्विस में दो नए फ़ीचर जोड़े हैं। ये ‘लाइव चैट विथ फ्रेंड्स’ और ‘लाइव विथ’ है।

कंपनी के लिए स्टोरीज फ़ीचर कितना कारगर साबित हुआ, ये तो चर्चा का विषय है। लेकिन नए फ़ीचर फेसबुक लाइव वीडियो सर्विस की उपयोगिता बढ़ा सकते हैं। सबसे पहले बात लाइव चैट विथ फ्रेंड्स की। नया फ़ीचर यूज़र को लाइव स्ट्रीम देखने के दौरान दोस्तो से चैट करने की सुविधा देता है। याद रहे कि इससे पहले यूज़र के पास सिर्फ पब्लिक चैट में हिस्सा लेने का विकल्प रहता था जिसमें यूज़र कमेंट की भरमार होती थी।

अगर आपको अपने दोस्तों के साथ लाइव स्ट्रीम वीडियो देखना पसंद है तो यह फ़ीचर बेहद ही काम का साबित होगा। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है, “अब आप चाहें तो अपने उस दोस्त को इनवाइट कर सकते हैं जो स्ट्रीम देख रहा है या उसे भी जो उस स्ट्रीम में रुचि रखता है। आप जब चाहें पब्लिक चैट में वापस जा सकेंगे। ब्रॉडकास्ट खत्म होने का बाद भी आप अपने दोस्तों के साथ चैट करते रहेंगे।”

लाइव चैट विथ फ्रेंड्स की फिलहाल मोबाइल पर टेस्टिंग चल रही है। और इसे आने वाले समय में सभी यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement

अब बात लाइव विथ फ़ीचर की। अब यूज़र चाहें तो अपने लाइव वीडियो में किसी और यूज़र को भी इनवाइट कर सकते हैं। इसके लिए दोस्त का आसपास में होना ज़रूरी नहीं है। लाइव विथ फ़ीचर की मदद से दो यूज़र एक साथ मिलकर फेसबुक लाइव फ़ीचर का मज़ा ले पाएंगे। मज़ेदार बात यह है कि यूज़र इस फीचर को पॉर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड में इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को लाइव व्यूर्स सेक्शन में से एक गेस्ट को चुनना होगा, या जिस व्यूइर को इनवाइट करना है उसके कमेंट को टैप करना होगा। इसके बाद गेस्ट के पास लाइव चैट में हिस्सा लेने के आवेदन को मानने और नकारने का विकल्प होगा। यह फ़ीचर रिमोट लोकेशन में इंटरव्यू करने में बेहद ही कारगर साबित होगा। लाइव विथ फ़ीचर को पहले सिर्फ नामी हस्तियों के लिए पेश किया गया था। अब इसे सभी यूज़र और पेज के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.