Free Malware Removal Tool: बिना पैसा खर्च किए मिलेंगे भरोसेमंद सिक्योरिटी टूल्स, यहां से करें डाउनलोड

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने लोगों के स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए खास मैलवेयर, बॉट, वायरस रिमूवल टूल को डेवलप किया है, जिन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2023 21:36 IST
ख़ास बातें
  • csk.gov.in की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं फ्री सिक्योरिटी टूल्स
  • मैलवेयर, बॉट्स और वायरस को डिवाइस से निकाल सकते हैं
  • मैलवेयर यूजर्स के डिवाइस से निजी और संवेदनशील जानकारियां चुरा सकते हैं
आजकल मैलवेयर, बॉट, वायरस आदि से दुनिया परेशान है और सबसे ज्यादा नाक में दम स्मार्टफोन यूजर्स के रहता है। इनके जरिए अटैकर्स लोगों के स्मार्टफोन का एक्सेस लेते हैं और संवेदनशील जानकारियों से या तो बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं या निजी जानकारियों को ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं। यूं तो कई साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पीसी के साथ-साथ स्मार्टफोन के लिए भी टूल्स देती हैं, जो मैलवेयर्स या इस तरह के अन्य संक्रमण से डिवाइस को बचाने का काम करते हैं, लेकिन भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने भी लोगों के लिए इसी प्रकार के टूल्स पेश किए हैं, जो डाउनलोड और इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल फ्री हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने लोगों के स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए खास मैलवेयर, बॉट, वायरस रिमूवल टूल को डेवलप किया है, जिन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इन्हें इस्तेमाल करना भी बिल्कुल मुफ्त है। इन टूल्स की मदद से लोग अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं। टूल्स को कुछ महीनों पहले पेश किया गया था, लेकिन आज भी लोग वायरस या मैलवेयर रिमूवल टूल्स के लिए पैसे खर्च करते हैं। यही कारण है कि हम आपको यहां बताने वाले हैं कि इस सरकारी टूल को कहां से और कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।
 

क्या होते हैं मैलवेयर या बॉट?

सबसे पहले तो आप जान लें कि मैलवेयर या बॉट क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं। ये एक तरह के सॉफ्टवेयर या मोबाइल ऐप्लिकेशन होते हैं, जिन्हें किसी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर या इनके यूजर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया जाता है। मैलवेयर के प्रकारों में कंप्यूटर वायरस, वॉर्म, ट्रोजन हॉर्स, रैंसमवेयर और स्पाइवेयर शामिल हैं।
 

ये कैसे काम करते हैं?

ये संवेदनशील जानकारी (क्रेडिट कार्ड के नंबर या पासवर्ड) चुरा सकते हैं। ये यूजर की जानकारी के बिना उसके ईमेल अकाउंट से जाली ईमेल भेज सकते हैं। ये कंप्यूटर या उसके परफॉर्मेंस को धीमा या रोक सकते हैं। ये वेबसाइट को नुकसान पहुंचा सकते हैं या वेबसाइट के संसाधनों को चोरी कर सकते हैं।
 

ये कैसे फैलते हैं?

इंटरनेट से फ्री सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के चक्कर में लोग अकसर जाली ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं, जिसमें गुप्त रूप से मैलवेयर शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वेबसाइट पर फ्री कंटेंट डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक भी मैलवेयर से संक्रमित होते हैं।
Advertisement
 

कैसे डाउनलोड करें सरकार द्वारा जारी फ्री टूल?

बेहतर सेफ्टी के लिए आप सीधे csk.gov.in की वेबसाइट पर जाकर Free Bot Removal Tool डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर एक 'Security Tools' नाम का टैब है, जहां आपको सभी सिक्योरिटी टूल मिल जाएंगे। इनमें बॉट, वायरस और मैलवेयर सभी हटाने वाले टूल्स शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.