400 रुपये का यह मनोरंजक मोबाइल गेम अब मुफ्त में उपलब्ध

Monument Valley 2 आमतौर पर गूगल प्ले स्टोर पर यह प्रसिद्ध गेम 400 रुपये में लिस्ट होता है, लेकिन अब आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

400 रुपये का यह मनोरंजक मोबाइल गेम अब मुफ्त में उपलब्ध

Alto's Odyssey और Alto's Adventure भी iOS पर मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Monument Valley 2 गूगल प्ले स्टोर पर अकसर 400 रुपये में लिस्ट होता है
  • गेम कई दिलचस्प पहेलियों से भरा है
  • Alto's Odyssey और Alto's Adventure भी iOS में मुफ्त उपलब्ध हैं
विज्ञापन
कोरोनावायरस महामारी अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भारत में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत घर से बाहर निकलने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो लोग नौकरी करते हैं, उनका समय घर से काम करने में बीत जाता है, लेकिन बच्चों से लेकर वृद्धों तक कई ऐसे लोग हैं जो घर में बोर हो जाते हैं। ऐसे में एक छोटे लेकिन सार्थक कदम में, ऐप डेवलपर ustwo games ने अपने बेहद लोकप्रिय गेम 'Monument Valley 2' को मुफ्त कर दिया है। यह गेम अब Google Play Store के जरिए बिना किसी शुल्क के डाउनलोड किया जा सकता है। मॉन्युमेंट वैली 2 गेम में प्लेयर्स को कई ज्योमेट्री-आधारित पहेलियों को हल करना होता है।

आमतौर पर Monument Valley 2 गेम गूगल प्ले स्टोर पर यह प्रसिद्ध गेम 400 रुपये में लिस्ट होता है, लेकिन अब आप इस गेम को फ्री में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। गेम को अचानक प्ले स्टोर पर शुन्य रुपये यानी मुफ्त में लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक डेवलपर्स और गूगल प्ले स्टोर ने इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हमने इसे भारत में गूगल प्ले स्टोर पर जांचा है और पाया कि यह खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है।

Monument Valley 2 गेम को कंपनी ने 2017 में जारी किया था। इससे पहले डेवलपर्स ने इस गेम का पिछला वर्ज़न Monument Valley के नाम से 2014 में लॉन्च किया था। फिलहाल यह पुराना वर्ज़न गूगल प्ले स्टोर पर 260 रुपये में उपलब्ध है। दिलचस्प है कि डेवलपर्स ने पुराने और सस्ते वर्ज़न को मुफ्त करने के बजाय नए और महंगे वर्ज़न को फ्री किया है। खैर, कुल मिला कर यह काफी अच्छा मौका है, जब आप बिना किसी शुल्क के इस मज़ेदार मोबाइल गेम को फ्री में खेल सकते हैं।

बहुत सारे गेम और ऐप डेवलपर्स अपने गेम को सीमित समय के लिए खेलने या उपयोग करने के लिए फ्री कर रहे हैं, जिससे लोगों को कोरोनावायरस लॉकडाउन के समय घर में खाली समय में टाइम पास करने में काफी मदद मिलेगी। टीम ऑल्टो ने हाल ही में घोषणा की थी कि  Alto's Odyssey और Alto's Adventure गेम iOS और MacOS पर डाउनलोड करने और खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »