'गूगल क्रोम दुनिया का नंबर एक ब्राउजर, भारत में यूसी ब्राउजर टॉप पर'

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 12 मई 2016 09:58 IST
मोबाइल पर इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के चलते खास कर एशियायी देशों में लोगों के बीच मोबाइल ब्राउजर का उपयोग बढ़ा है। एक ताजा अध्ययन के मुताबिक गूगल का क्रोम दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला मोबाइल ब्राउजर है पर एशिया के तीन बड़ी आबादी वाले देश भारत, चीन और इंडोनेशिया में अलीबाबा समूह की कंपनी का यूसी ब्राउजर भारत में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला मोबाइल ब्राउजर है।

वेब संबंधी आंकड़े जुटाने वाली स्वतंत्र इकाई स्टैटकाउंटर की एक ताजा रपट के मुताबिक दुनिया में मोबाइल पर लोग सबसे ज्यादा गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं जब कि यूसीवेब का यूसी ब्राउजर दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला मोबाइल इंटरनेट ब्राउजर है।
Advertisement

रपट के मुताबिक एशिया के तीन सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों चीन, भारत और इंडोनेशिया में मोबाइल पर सबसे ज्यादा यूसी ब्राउजर का प्रयोग होता है और यह इन बाजारों में पहले स्थान पर रहने वाला मोबाइल ब्राउजर बन गया है। इसके अनुसार यूसी ने एशिया में यूसी ब्राउजर की हिस्सेदारी 33 प्रतिशत है।

स्टैटकाउंटर के मुताबिक यूरोप का प्रमुख ब्राउजर ओपेरा चीन के एक कंसोर्टियम की ओर से अधिग्रहण संबंधी बोली स्वीकार करने की तैयारी में है जिसके बाद ब्राउजर बाजार में बड़ा फेरबदल होगा और चीन केंद्रीय भूमिका में आ जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google, Google Chrome, Internet, Microsoft, Microsoft Edge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.