ChatGPT Android App: भारत में आया ChatGPT एंड्रॉयड ऐप, ऐसे करें फ्री डाउनलोड

ChatGPT Android app को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play store) पर जाना होगा।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 09:46 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT का ऐप अब एंड्रॉयड (Android) प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गया है।
  • यह अमेरिका, भारत, बांग्लादेश, और ब्राजील में यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • यह Android 6.0 और उसके बाद के एंड्रॉयड वर्जन डिवाइसेज पर चलता है।

ChatGPT का ऐप अब एंड्रॉयड (Android) प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गया है।

ChatGPT का ऐप अब एंड्रॉयड (Android) प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गया है। OpenAI का AI चैटबॉट इससे पहले iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी यह रिलीज कर दिया गया है। ऐप का एंड्रॉयड वर्जन चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। अभी यह अमेरिका, भारत, बांग्लादेश, और ब्राजील में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्ते में OpenAI इसे अन्य देशों में भी रोल आउट करेगी। Android पर यूं तो ऐप फ्री है लेकिन अगर इसका बेहतर लैंग्वेज मॉडल, GPT-4, लेना चाहते हैं तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन भी मौजूद है जिसमें आपको कुछ एक्सट्रा फीचर्स मिल जाते हैं। 
 

How to Download ChatGPT Android App

ChatGPT Android app को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर (Google Play store) पर जाना होगा। यह Android 6.0 और उसके बाद के एंड्रॉयड वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। जिन्होंने ऐप के लिए प्री-रजिस्टर नहीं किया था, वे भी अब प्ले स्टोर से जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसका साइज 6MB का है। जिन यूजर्स ने ऐप के लिए पहले से ही रजिस्टर किया हुआ था, उन्हें सिर्फ प्ले स्टोर पर जाकर इसे अपडेट करना होगा। 
Advertisement

चैटजीपीटी एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स: 
गूगल प्ले स्टोर पर ChatGPT Android app पेज पर जाएं।
Advertisement
यहां Install बटन पर टैप करें और ऐप डाउनलोड होने तक इंतजार करें। 
अगर आपने पहले से साइन-इन नहीं किया हुआ है, तो अपना गूगल आईडी और पासवर्ड यहां पूछे जाने पर भर दें। 
यह करने के बाद आपके डिवाइस पर वे सारे फीचर्स उपलब्ध हो जाएंगे जो इसके डेस्कटॉप वर्जन पर हैं। यह चैट हिस्ट्री और सिंकिंग सपोर्ट भी प्रदान करता है। यूजर्स के लिए पेड मॉडल GPT-4 भी उपलब्ध है। 
Advertisement

मई 2023 में लॉन्च हुआ ChatGPT अभी तक Apple के iOS पर ही उपलब्ध था। लेकिन अब एंड्रॉयड यूजर्स भी इसे ऐप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। चैटबॉट नवंबर 2022 में पेश किया गया था और यह जल्द ही पॉपुलर हो गया था। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सवालों के जवाब देने के लिए आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है। हालांकि रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चैटजीपीटी की वेबसाइट पर विजिटर्स की संख्या में जून में गिरावट आई है। यह 9.7% से कम हुई है। यूजर्स वेबसाइट पर जो समय बिताते हैं उसमें भी 8.5% की गिरावट आई है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.