• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Pink WhatsApp: पिंक व्हाट्सऐप वाला यह मैसेज खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट!

Pink WhatsApp: पिंक व्हाट्सऐप वाला यह मैसेज खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट!

मुंबई पुलिस ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की, जिसमें बताया गया है कि WhatsApp पर 'Pink WhatsApp' नाम का एक वायरल हो रहा मैसेज दरअसल में एक स्कैम है।

Pink WhatsApp: पिंक व्हाट्सऐप वाला यह मैसेज खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट!

Photo Credit: Twitter (@north_mum)

ख़ास बातें
  • मुंबई पुलिस ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की
  • WhatsApp पर 'Pink WhatsApp' नाम का एक वायरल हो रहा मैसेज स्कैम है
  • इसके जरिए स्मार्टफोन को हैक किया जा सकता है
विज्ञापन
Pink WhatsApp को लेकर यदि आपको भी कोई व्हाट्सऐप मैसेज आया है, तो सावधान हो जाएं। हाल के दिनों में व्हाट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक खास 'पिंक व्हाट्सऐप' ऐप को डाउलोड करने का लिंक दिया जा रहा है। इसमें लोगों को झांसा दिया जा रहा है कि इस ऐप में मूल ऐप की तुलना में ज्यादा फीचर्स हैं और इसका लुक भी बेहतर है। बता दें कि WhatsApp पर दुनियाभर में अरबों एक्टिव यूजर्स हैं और भारत में भी इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्कैमर्स ने अब लोगों को लूटने का एक नया तरीका - Pink WhatsApp खोजा है।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की, जिसमें बताया गया है कि WhatsApp पर 'Pink WhatsApp' नाम का एक वायरल हो रहा मैसेज दरअसल में एक स्कैम है। साइबर पुलिस ने लोगों को इस नए स्कैम के बारे में आगाह किया है और उन्हें लिंक पर क्लिक न करने या ऐप डाउनलोड न करने का आग्रह किया है।
 

एडवाइजरी में लिखा गया है, (अनुवादित), "अतिरिक्त फीचर्स के साथ नए पिंक लुक वाले व्हाट्सऐप' के बारे में हाल ही में व्हाट्सऐप यूजर्स के बीच चल रही खबर एक अफवाह है, जो दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर के जरिए आपके मोबाइल को हैक कर सकती है।" पुलिस ने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है और एडवाइजरी में लिखा है कि "यह [चेतावनी] यूजर्स के लिए है कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी के प्रति जागरूक, सतर्क और चौकस रहें और डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहें।"

मुंबई पुलिस के मुताबिक, WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें ऐप के अपडेट के नाम पर एक लिंक दिया गया है और कहा गया है कि यह प्लेटफॉर्म के लोगो (logo) का रंग बदल देगा। इसके अलावा, यह व्हाट्सऐप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स से लैस होने का दावा भी करता है।

हालांकि, पुलिस ने चेतावनी दी है कि लिंक एक फिशिंग लिंक है और यदि इस पर क्लिक किया जाता है तो यह यूजर्स के फोन पर अटैक करता है और संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है। इसके अलावा, इसके जरिए अटैकर्स को डिवाइस का रिमोट कंट्रोल भी मिल सकता है।

यदि आपको यह लिंक मिला है और आपने इसे इंस्टॉल किया है, तो आप इसे तुरंत अनइंस्टॉल करें और हमेशा इस तरह के किसी भी अनाधिकृत लिंक को क्लिक न करें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Pink, Pink Whatsapp, WhatsApp scam

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »