Apple ने App Store पर Dating Apps और Romantic AI Chatbots के लिए 18+ Age Rating अनिवार्य कर दी है। नए नियम 16 नवंबर 2026 से लागू होंगे। Character.AI और Replika जैसे AI Companion प्लेटफॉर्म पर भी इसका असर पड़ सकता है।
Apple ने Dating Apps और Romantic AI Chatbots के लिए 18+ Age Rating अनिवार्य की
Photo Credit: AI Generated
Apple ने App Store पर उपलब्ध Dating Apps और Romantic AI Chatbots को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है। कंपनी अब ऐसे सभी ऐप्स के लिए कम से कम 18+ Age Rating अनिवार्य करने जा रही है, जिनमें डेटिंग या रोमांटिक रिलेशनशिप से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। इसमें सिर्फ Tinder जैसे Dating Apps ही नहीं, बल्कि AI Chatbots भी शामिल होंगे, जो यूजर्स को वर्चुअल गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या रोमांटिक पार्टनर का अनुभव देते हैं। Apple के नए नियम 16 नवंबर 2026 से लागू होने शुरू होंगे।
Apple ने 2 नवंबर को अपनी आधिकारिक Developer वेबसाइट पर नए Age Rating नियमों की जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, 16 नवंबर 2026 से App Store Connect में Age Rating Questionnaire के तहत दो नए कंटेंट डिस्क्रिप्टर्स जोड़े जाएंगे। इनमें Shared Location और Dating and Relationships शामिल हैं। डेवलपर्स को अपने ऐप्स में मौजूद इन फीचर्स की जानकारी Apple को देनी होगी, ताकि ऐप की Age Rating उसके वास्तविक इस्तेमाल और फीचर्स के हिसाब से तय की जा सके।
Apple के नए नियमों के अनुसार, जिन ऐप्स में Dating and Relationships से जुड़े फीचर्स होंगे, उन्हें कम से कम 18+ Age Rating दी जाएगी। इसमें ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो दो वास्तविक लोगों के बीच डेटिंग या रिलेशनशिप बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अगर किसी ऐप में वर्चुअल AI Companion यूजर के साथ रोमांटिक या सेक्शुअल कंटेंट के जरिए बातचीत करता है, तो उसे भी इस कैटेगरी में रखा जाएगा। यानी अब सिर्फ सामान्य Dating Apps ही नहीं, बल्कि AI Companion ऐप्स को भी इन नियमों का पालन करना होगा।
Apple के इस फैसले का असर AI Companion ऐप्स पर भी पड़ सकता है। पिछले कुछ समय में ऐसे AI ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ी है, जिनमें यूजर्स अपनी पसंद के वर्चुअल कैरेक्टर बनाकर उनसे बातचीत कर सकते हैं। इनमें कुछ ऐप्स दोस्त, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या रोमांटिक पार्टनर की तरह बातचीत करने का अनुभव देते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अलग-अलग तरह के वर्चुअल कैरेक्टर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं। Apple के नए नियमों के तहत अगर किसी AI ऐप में रोमांटिक या सेक्शुअल कंटेंट वाला वर्चुअल कंपेनियन फीचर मौजूद है, तो उसे 18+ रेटिंग देनी होगी। इसका मतलब है कि ऐप में इस तरह का कोई एक फीचर होने पर भी उसकी मिनिमम Age Rating प्रभावित हो सकती है।
Apple ने ऐप डेवलपर्स को नए नियमों के हिसाब से अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए समय भी दिया है। 16 नवंबर 2026 से App Store Connect में नए सवाल दिखाई देने लगेंगे। डेवलपर्स को ऐप अपडेट सबमिट करते समय या Age Rating Questionnaire में बदलाव करते समय इन फीचर्स की जानकारी देनी होगी। कंपनी ने सभी ऐप्स के लिए 12 जनवरी 2027 तक इन नए घोषणाओं को पूरा करना जरूरी किया है।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि Apple ने सिर्फ नए ऐप्स के लिए ही यह नियम लागू नहीं किया है। App Store पर पहले से मौजूद ऐप्स को भी अपनी Age Rating से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी। इससे Apple को यह तय करने में मदद मिलेगी कि किसी ऐप को किस उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
Dating Apps के अलावा Apple ने लोकेशन शेयरिंग फीचर को लेकर भी नया कंटेंट डिस्क्रिप्टर जोड़ा है। इसके तहत डेवलपर्स को बताना होगा कि उनका ऐप किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप के साथ यूजर की रियल-वर्ल्ड लोकेशन शेयर करता है या नहीं। इसका मकसद यूजर्स को यह जानकारी देना है कि उनका लोकेशन डेटा किस तरह इस्तेमाल और शेयर किया जा रहा है। हालांकि, शेयर्ड लोकेशन फीचर वाले सभी ऐप्स को 18+ रेटिंग देना जरूरी नहीं होगा। Apple के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में लोकेशन शेयरिंग की जानकारी देने से ऐप की न्यूनतम Age Rating पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।