Apple पर इस देश ने लगाया कानून तोड़ने का आरोप, App Store पेमेंट पॉलिसी में बदलाव का आदेश

ऐपल ने एक बयान में कहा है कि वह ACM के आदेश से असहमत है और अपील दायर की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 14:04 IST
ख़ास बातें
  • नीदरलैंड के टॉप कॉम्पिटिशन रेग्‍युलेटर ने कहा कि ऐपल ने कानून तोड़े हैं
  • ऐपल को उसकी ‘ऐप स्टोर पेमेंट’ पॉलिसीज में बदलाव का आदेश दिया गया है
  • इसके लिए 15 जनवरी तक का समय दिया गया है

कंपनी आदेशों का पालन नहीं करती है, तो उसे लगभग 425 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

इन-ऐप पेमेंट सिस्‍टम इस्‍तेमाल करने के बदले ऐप डिवेलपर्स से 15 से 30 प्रतिशत तक कमीशन लेने की ऐपल की प्रैक्टिस दुनियाभर के रेग्‍युलेटर्स और लॉ-मेकर्स की जांच के दायरे में आ गई है। अब नीदरलैंड के टॉप कॉम्पिटिशन रेग्‍युलेटर ने कहा है कि ऐपल ने देश के प्रतिस्पर्धा कानूनों को तोड़ा है। ऐपल को उसकी ‘ऐप स्टोर पेमेंट' पॉलिसीज में बदलाव का आदेश दिया गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड्स अथॉरिटी फॉर कंज्यूमर्स एंड मार्केट्स (ACM) द्वारा इस बात की जांच 2019 में शुरू की गई थी। जांच की गई कि क्या Apple की प्रैक्टिस से मार्केट का दुरुपयोग हुआ है। हालांकि बाद में इस जांच को डेटिंग ऐप्स पर फोकस करते हुए सीमित कर दिया गया, जो ऐप स्‍टोर से जुड़े हैं और इन-ऐप पेमेंट सिस्‍टम का इस्‍तेमाल करते हैं। इसमें टिंडर का ओनर मैच ग्रुप भी शामिल है। 

ऐपल ने एक बयान में कहा है कि वह ACM के आदेश से असहमत है और अपील दायर की है। इसमें कहा गया है कि नीदरलैंड में सॉफ्टवेयर डिस्ट्रिब्‍यूशन के लिए मार्केट में Apple सबसे आगे नहीं है। ऐपल ने कहा है कि उसने डेटिंग ऐप्स के डिवेलपर्स को ग्राहकों तक पहुंचने और ऐप स्टोर पर आगे बढ़ने में मदद करने के लिए काफी संसाधनों का निवेश किया है। रॉयटर्स ने अक्टूबर में रिपोर्ट दी थी कि ACM ने ऐपल की प्रैक्टिस को प्रतिस्पर्धा विरोधी पाया था। 
Advertisement

रेग्‍युलेटर के फैसले में कहा गया है कि Apple ने प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया है। ऐपल को आदेश दिया गया है कि वह ऐप स्टोर में उन अनुचित शर्तों को ठीक करे, जो डेटिंग-ऐप प्रोवाइडर्स पर लागू होती हैं।

ऐपल को यह भी आदेश दिया गया है कि वह डेटिंग ऐप्‍स प्रोवाइडर्स को वैकल्पिक पेमेंट सिस्‍टम्‍स का इस्‍तेमाल करने की इजाजत दे। कंपनी आदेशों का पालन नहीं करती है, तो उसे 50 मिलियन यूरो (लगभग 425 करोड़ रुपये) तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। बदलावों को लागू करने के लिए ऐपल को 15 जनवरी तक का समय दिया गया है।
Advertisement

वहीं इस मामले में Match ग्रुप का कहना है कि हम रॉटरडैम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हैं, जो ACM के फैसले की पुष्टि करता है। कहता है कि ऐपल इन-ऐप पेमेंट सिस्‍टम और बाकी प्रैक्टिस का जबरन यूज डच और EU प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन करता है। इसे 15 जनवरी तक खत्‍म कर दिया जाना चाहिए।
Advertisement

Apple को नीदरलैंड के टॉप रेग्‍युलेटर से यह बड़ा झटका ऐसे समय में लगा है, जब कंपनी दक्षिण कोरिया में भी एक कानून पर रोक लगाने से जुड़ा मामला हार गई है। दक्षिण कोरिया में Apple और Google जैसे प्रमुख ऐप प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर्स को अपने डिवेलपर्स को थर्ड-पार्टी पेमेंट सर्विसेज का इस्‍तेमाल करने की इजाजत देनी होगी। 

Google ने संकेत दिया है कि वह थर्ड पार्टी पेमेंट सर्विसेज की इजाजत देगी, हालांकि अभी भी कमीशन लेगी। Apple ने दक्षिण कोरिया को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में कुछ नहीं बताया है। 
Advertisement

ऐपल, यूरोपियन यूनियन और अमेरिका में भी प्रस्तावित कानून का सामना कर रहा है। यह कानून ऐप को उसकी  इन-ऐप पेमेंट पॉलिसी और दूसरी चीजों को बदलने के लिए मजबूर करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.