दिल्‍ली के ऐप डेवलपर ने खरीदा jiohotstar डोमेन, बेचने के लिए रिलायंस के सामने रखी यह शर्त

एक ‘अनाम’ डेवलपर ने jiohotstar.com नाम से डोमेन खरीदा है। उसे लगता है कि मर्जर के बाद जब जियो और हॉटस्‍टार एक हो जाएंगे, तो इस डोमेन को खरीदने के लिए उससे कॉन्‍टैक्‍ट करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • एक ऐपल डेवलपर ने खरीदा डोमेन
  • jiohotstar डोमेन को खरीदा
  • बदले में मांगा कैंब्रिज में पढ़ाई का खर्च

डेवलपर को लगा कि अगर जियो और हॉटस्‍टार का विलय होता है तो एक डोमेन jiohotstar.com बन सकता है।

रिलायंस के वायकॉम18 (Viacom18) और डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का विलय इस साल की सबसे बड़ी डील्‍स में से एक है। अब दिल्‍ली के एक ऐप डेवलपर ने इस मर्जर में अपने लिए उम्‍मीद की किरण खोजी है। एक ‘अनाम' डेवलपर ने jiohotstar.com नाम से डोमेन खरीदा है। उसे लगता है कि मर्जर के बाद जब जियो और हॉटस्‍टार एक हो जाएंगे, तो इस डोमेन को खरीदने के लिए उससे कॉन्‍टैक्‍ट करेंगे। इसके बदले उसे बहुत मोटी रकम नहीं चाहिए। वह कैंब्रिज में पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग कर रहा है। 

jiohotstar.com डोमेन पर ऐप डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑफ‍िसर्स के नाम एक ओपन लेटर लिखा है। उसने बताया है कि कैसे उसे यह डोमेन खरीदने का आइडिया आया। डेवलपर का कहना है कि साल 2023 में उसने खबरों में पढ़ा था कि आईपीएल के स्‍ट्रीमिंग राइट्स गंवाने के बाद डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार के सब्‍सक्राइबर्स कम हो रहे हैं और वह अपने प्‍लेटफॉर्म को किसी भारतीय कंपनी को बेचने या विलय करने की सोच रही है।
Advertisement

डेवलपर के मुताबिक, क्‍योंकि तब जी और सोनी के बीच भी विलय की बातचीत चल रही थी, इसलिए उसे लगा कि रिलायंस के वायाकॉम18 और डिज्‍नी के बीच डील हो सकती है। डेवलपर का कहना है कि जब जियो ने म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म ‘सावन' को खरीदा था, तब उसका डोमेन jiosavan.com कर दिया था। 
 

डेवलपर को लगा कि अगर जियो और हॉटस्‍टार का विलय होता है तो एक डोमेन jiohotstar.com बन सकता है। डेवलपर ने डोमेन चेक किया, तो वह उपलब्‍ध था, जिसे उसने ले लिया। डेवलप को उम्‍मीद है कि इस डोमेन को बेचकर वह कैंब्रिज में पढ़ाई का अपना सपना पूरा कर सकता है। ऐप डेवलपर का कहना है कि विलय के बाद hotstar.com या jiocinema से बेहतर डोमेन jiohotstar.com  होगा। उसका कहना है कि अरबों डॉलर कंपनी के लिए डोमेन का खर्च मामूली बात है, लेकिन इससे उसका कैंब्रिज में पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.