Anushka Sharma की फिल्म 'Bulbbul' 24 जून को होगी Netflix पर रिलीज़

Bulbbul एक सुपरनेचुरल पीरियड हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी बंगाल की एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका बाल विवाह किया गया था।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 10 जून 2020 14:21 IST
ख़ास बातें
  • 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी Bulbbul
  • फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस अहम किरदार में
  • अनुष्का शर्मा और उनके भाई करनेश शर्मा फिल्म को कर रहे हैं प्रोड्यूस
अनुष्का शर्मा भले ही लम्बे समय से बॉलीवुड पर्दे से दूर हों, लेकिन डिजिटल पर्दे पर वह अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। प्रोड्यूसर के तौर पर 'पाताल लोक' की सफलता के बाद अब अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मिलकर अपनी अगली वेब फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है 'बुलबुल'। यह फिल्म 24 जून को Netflix पर रिलीज़ की जाएगी। फिल्म का ऐलान करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक मोशन पोस्टर ट्विटर पर साझा किया है, जिसमें फिल्म के टाइटल के साथ रिलीज़ डेट का खुलासा हुआ है। अनुष्का शर्मा के भाई करनेश शर्मा भी अपने बैनर Clean Slate Filmz के तहत बुलबुल को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने फिल्म का ऐलान करते हुए एक मोशन पोस्टर साझा किया है, जिसमें लाल चांद के सामने एक महिला उड़ती दिख रही है। गौर करने वाली बात है कि इस महिला के पैर उल्टे हैं, भारत में मान्यता है कि उल्टे पैर चुड़ैल के होते हैं।
 

Bulbbul एक सुपरनेचुरल पीरियड हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी बंगाल की एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका बाल विवाह किया गया था। वहीं, फिल्म का एक और किरदार काफी अहम है वो है सत्या। सत्या अपनी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले जाता है जब कई साल बाद वह लौटकर आता है तो देखता है, उसके भाई ने अपनी बाल वधू को छोड़ दिया है। अब वह अपना जीवन एंकात में गुज़ार रही है, जो खुद के जीवन को लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर रही है। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट लाता है उनका गांव जो रहस्यमयी मौतों और पेड़ पर रहने वाली एक ऐसी औरत से त्रस्त है जो लोगों को डराती है। सत्या इस कहानी के पीछे छिपे सच की तलाश करता है और अपने गांव को इस बुरी आत्मा (चुड़ैल) से बचाने की कोशिश करता है।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा प्रोड्यूस इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस अहम किरदार में हैं। इनके साथ परमब्राता चटर्जी और पाउली दाम सपोर्टिंग रोल निभाते नज़र आएंगे। लेखक अनविता दत्त इस फिल्म के साथ डायरेक्शन में एंट्री कर रही हैं।
Advertisement

बुलबुल 24 जून को नेटफ्लिक्स के जरिए वर्ल्डवाइड रिलीज़ की जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.