Amazon Prime Video पर रिलीज़ होंगी 9 बड़ी फिल्में, वरुण धवन की कुली नंबर वन भी है लिस्ट में

इन फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड की कई मच अवेटिड फिल्में भी शामिल है, जैसे कि वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुल नंबर वन'।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Prime Video पर दस्तक देंगी 9 भारतीय फिल्म
  • अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक रिलीज़ होंगी यह 9 फिल्में
  • कुली नंबर वन क्रिसमस पर होगी रिलीज़

तीन बॉलीवुड फिल्में है इस लिस्ट का हिस्सा

Amazon Prime Video पर इंटरटेनमेंट का डोज़ ज़ारी रहने वाला है। जी हां, अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक अमेज़न प्राइम प्लेटफॉर्म पर एक नहीं... दो नहीं... बल्कि 9 भारतीय फिल्मों को रिलीज़ किया जाने वाला है। इन फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड की कई मच अवेटिड फिल्में भी शामिल है, जैसे कि वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुल नंबर वन'। लम्बे समय से इस फिल्म का इंतज़ार किया जा रहा था, अब आखिरकार ऐलान कर दिया गया है कि 'कुली नंबर वन' को क्रिसमस के मौके पर अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा इस लिस्ट में राजकुमार राव व नुसरत भरूचा स्टारर 'छलांग' व भूमि पेडनेकर स्टारर हॉरर फिल्म 'दुर्गावती' भी मौजूद है।

Amazon Prime Video प्लेटफॉर्म पर अक्टूबर से लेकर दिसंबर महीने तक 9 बड़ी भारतीय फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा, जिन्हें पहले थिएटर्स पर रिलीज़ किया जाने वाला था। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण थिएटर्स बंद कर दिए गए थे, जिस वजह से इनकी रिलीज़ को भी रोक दिया गया था। लेकिन अब आखिरकार ऐलान कर दिया गया है कि इन फिल्मों के थिएटर्स की जगह डिजिटल ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से रिलीज़ किया जाएगा। रिलीज़ होने वाली फिल्मों की लिस्ट की बात करें, तो इसमें वरूण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'कुल नंबर वन', राजकुमार राव व नुसरत भरूचा स्टारर 'छलांग', भूमि पेडनेकर स्टारर हॉरर फिल्म 'दुर्गावती', आर माधवन की तमिल रोमांटिक ड्रामा 'मारा', आनंद देवरकोंडा की तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मीडिल क्लास मेलोडीज़', कन्नड़ फिल्म 'भीमा सेना नालामहाराजा' और कन्नड़ हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'मन्ने नंबर 13' शामिल है।
Advertisement

यह तो रही 7 फिल्में इसके अलावा दो फिल्मों को लेकर पहले ही पुष्टि कर दी गई थी कि इन्हें अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा, जो हैं मलयालम कॉमेडी 'हलाल लव स्टोरी' और सूर्या स्टारर तमिल एक्शन ड्रामा 'सोउरराय पोटरु'।
 

रिलीज़ डेट

आपको बता दें, कुली नंबर वन क्रिसमस के दिन रिलीज़ की जाएगी। छलांक को दिवाली के दिन रिलीज़ किया जाएगा। दुर्गावती फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ होगी। मारा फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी। मीडिल क्लास मेलोडीज़ 20 नवंबर को रिलीज़ होगी। भीमा सेना नालामहाराजा अक्टूबर में 29 तारीख को रिलीज़ होगी। मन्ने नंबर 13 को 19 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। हलाल लव स्टोरी 15 अक्टूबर को दस्तक देगी, जबकि सोउरराय पोटरु को 30 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.