The Family Man Season 2 का इंतज़ार खत्म, रिलीज़ की तारीख का मिला इशारा

अमेज़न प्राइम के साथ-साथ खुद मनोज वाजपेयी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सीज़न 2 के टीज़र पोस्टर को साझा किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "बहुत हुआ इंतज़ार। आपके लिए नए साल का तोहफा लाए हैं। ज़रा ध्यान से खोलना। #The FamilyManOnPrime।"

The Family Man Season 2 का इंतज़ार खत्म, रिलीज़ की तारीख का मिला इशारा
ख़ास बातें
  • The Family Man Season 2 में होंगे मनोज वाजपेयी और शारिब हाशमी
  • 12 फरवरी को लॉन्च हो सकता है द फैमिली मैन का दूसरा सीज़न
  • Amazon Prime Video ने साझा किया टीज़र पोस्टर
विज्ञापन
The Family Man का दूसरा सीज़न जल्द ही Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाला है, जिसकी जानकारी खुद स्ट्रीमिंग सर्विस ने ट्विटर पर पोस्टर ज़ारी करते हुए दी है। स्पाई थ्रिलर इस सीरीज़ में मनोज वाजपेयी श्रीकांत तिवारी का किरदार निभा रहे हैं, जो कि नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) के एजेंट के रूप में हाई-स्टेक जॉब और एक फैमिली मैन के रूप में संतुलन बैठाने की कोशिश करता है, वह अपनी जॉब के साथ आने वाले परेशानियों से अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। इसका पहला सीज़न दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद से ही इसके दूसरे सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था लेकिन अब दर्शकों का इंतज़ार खत्म होने को है। जी हां, जल्द ही 'The Family Man' का दूसरा सीज़न दस्तक देने वाला है, जिसकी इशारा नए टीज़र पोस्टर में मिला है।

Amazon Prime Video ने अपने आधिकारिक इंडियन ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र पोस्टर साझा किया है, हालांकि इस टीज़र पोस्टर के जरिए ज्यादा कुछ खुलासा नहीं होता है। टीज़र पोस्टर में एक बम को बनाते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ कुछ तस्वीरें व अखबार पड़े हुए हैं। साथ में पड़ी तस्वीरों में से एक में मनोज वाजपेयी हैं और दूसरी तस्वीर में शारिब हाशमी (मनोज वाजपेयी के भरोसेमंद सहकर्मी जेके तलपड़े) को देखा जा सकता है। जिससे साफ होता है कि यह दोनों किरदार The Family Man Season 2 में भी एक बार फिर नज़र आने वाले हैं।
 

यदि आप टीज़र पोस्टर को करीब से देखें, तो आपको बम पर 12:02 देखने को मिलेगा। अटकले लगाई जा सकती है की यह फैमिली मैन सीज़न 2 को अमेज़न प्राइम पर 12 फरवरी को रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात  है कि अमेज़न प्राइम ने फिलहाल इसकी रिलीज़ तारीख का ऐलान नहीं किया है।

अमेज़न प्राइम के साथ-साथ खुद मनोज वाजपेयी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सीज़न 2 के टीज़र पोस्टर को साझा किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन दिया, "बहुत हुआ इंतज़ार। आपके लिए नए साल का तोहफा लाए हैं।  ज़रा ध्यान से खोलना। #The FamilyManOnPrime।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »