Aarogya Setu ऐप की खामी बताने वाले हैकर का दावा, PMO और आर्मी हेडक्वार्टर में बिमार हैं कई लोग

हाल ही में केंद्रीय आईटी मंत्री ने Aarogya Setu ऐप को प्राइवेसी सुरक्षा और डेटा की सुरक्षा के मामले में बिल्कुल मजबूत ऐप बताया था। इस दावा के जवाब में फ्रांसीसी नैतिक हैकर ने भी कुछ जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 मई 2020 11:16 IST
ख़ास बातें
  • Aarogya Setu ऐप की खामियों को लेकर कुछ दिन पहले हैकर ने किए थे कुछ दावे
  • आरोग्य सेतु ऐप की टीम और आईटी मंत्री ने ऐप को बताया था सुरक्षित
  • अब फ्रांसीसी हैकर ने खामियों की अधिक जानकारी को फिर किया है साझा

Aarogya Setu ऐप पर पहले SFLC.in और IFF लगा चुके हैं सिक्योरिटी खतरे के इलज़ाम

फ्रांस के एक नैतिक हैकर रॉबर्ट बैप्टिस्ट (ट्विटर पर इलियट एल्डरसन, या @fs0c131y से अकाउंट) ने अपने एक ट्वीट के जरिए भारत के कई सरकारी अधिकारियों को अस्वस्थ बताया हैं और उसे यह जानकारी Aarogya Setu कोरोनवायरस वायरस ट्रेसिंग ऐप में एक सुरक्षा गड़बड़ी के कारण मिली, जिसे भारत में नीती आयोग द्वारा कई स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बनाया गया है। बैपटिस्ट ने दावा किया है कि आरोग्य सेतु ऐप में एक भेद्यता उसे यह आसानी से देखने देती है कि कौन संक्रमित है, अस्वस्थ है और किसने खुद से COVID-19 का आकलन किया है। हालांकि शुरुआत में उनका भारतीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क हुआ था, लेकिन आरोग्य सेतु को बनाने वाली टीम ने उनके दावों का खंडन किया था और बुधवार को आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी लोगों को भरोसा दिलाया था कि ऐप सुरक्षित है। जवाब में बैपटिस्ट ने ऐप के जरिए से मिली कुछ जानकारियों का खुलासा किया है और कहा है कि वह जल्द ही विस्तृत जानकारियों का खुलासा करेगा।

केंद्रीय आईटी मंत्री द्वारा किए गए हालिया दावे, जिसमें उन्होंने "प्राइवेसी सुरक्षा और डेटा की सुरक्षा के मामले में आरोग्य सेतु को बिल्कुल मजबूत ऐप बताया" पर जवाब देते हुए शोधकर्ता ने कहा कि वह उस खामी का पता लगाने में सक्षम थे, जिसने उसे ऐसे व्यक्ति को देखने की अनुमति दी, जिसने किसी विशेष क्षेत्र में आरोग्य सेतु ऐप के जरिए से संक्रमण, अस्वस्थता को रिपोर्ट किया हो या सेल्फ एसेसमेंट किया हो।

उसने कहा कि ऐप के जरिए मंगलवार को मिले आंकड़ों के हिसाब से वह यह देखने में सक्षम थे कि पीएमओ में पांच लोग अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, दो भारतीय सेना मुख्यालय में अस्वस्थ थे और एक व्यक्ति संसद में संक्रमित था। हैकर ने यह भी दावा किया है कि यदि वह चाहे तो वह ऐप के जरिए किसी भी घर में बैठे बिमार व्यक्ति को देख सकता है।  

हैकर ने यह दावा भी किया है कि वह पिछले महीने की शुरुआत में Aarogya Setu ऐप में एक गड़बड़ी खोजने में सक्षम था, जिसके ज़रिए वह केवल एक कमांड के जरिए ऐप की किसी भी इंटरनल फाइल तक पहुंच सकता है, हालांकि उसने बताया कि आरोग्य सेतु की टीम ने इस गड़बड़ी को चुपचाप फिक्स कर दिया था।

बुधवार को हैकर ने वादा किया था कि वह इस सिक्योरिटी गड़बड़ी की अधिक जानकारी का खुलासा करेगा और अपने वादे अनुसार Baptiste ने समस्या की जानकारी के साथ एक ब्लॉग पोस्ट साझा किया है। उसने बताया है कि एक हैकर ऐप में एक सीमित दायरे के अंदर उन सभी अस्वस्थ या संक्रमित या उन लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है, जिन्होंने ऐप के जरिए खुद की जांच की हो। इसके अलावा उसने पाया कि वह अपनी लोकेशन को अलग-अलग जगहों पर बदलकर देख सकता है कि उस लोकेशन पर कौन अस्वस्थ है। उसने संसद के 500 मीटर के दायरे में अस्वस्थ लोगों को भी खोजने का दावा किया है। उसने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी शहर में सभी लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ऐप में अधिकतम 10 किलोमीटर से भी अधिक दायरे का विस्तार किया जा सकता है। इसके अलावा बैपटिस्ट ने यह भी दावा किया है कि वह किसी लोकेशन के सटीक 1 मीटर के भीतर की जानकारी हासिल करने में भी सक्षम था।
Advertisement


फिलहाल इस लेटेस्ट दावे के बाद आरोग्य सेतु टीम या आईटी मंत्री की तरफ से बयान आना बाकी है। Gadgets 360 इस मसले पर अपनी नज़र बनाए हुए है और आपको नई जानकारी मिलते ही तुरंत अपडेट किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.