Aarogya Setu ऐप का रिकॉर्ड, महज 13 दिनों में हुआ 5 करोड़ बार डाउनलोड

Aarogya Setu App को कोरोना वायरस संबंधित सभी जानकारियों का अधिकारिक स्त्रोत समझा जा सकता है, जिसके जरिए कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 12:08 IST
ख़ास बातें
  • 2 अप्रैल को लॉन्च हुआ था Aarogya Setu ऐप
  • शुरुआती 3 दिनों में हासिल किए थे 50 लाख डाउनलोड्स
  • कोरोनावायरस संक्रमण को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है आरोग्य सेतु ऐप

Arogya Setu ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध


Aarogya Setu ऐप को भारत सरकार ने 2 अप्रैल को लॉन्च किया था। यह ऐप Android और iOS यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। सबसे पहले आपको बता दें कि COVID-19 बिमारी, जो कोरोनावायरस के संक्रमण से तेज़ी से फैल रही है, यह ऐप उसी संक्रमण को ट्रैक करने के लिए लॉन्च किया गया है। हाल ही में जानकारी मिली थी कि इस ऐप ने लॉन्च के तीसरे दिन ही 5 मिलियन यानी 50 लाख डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया था और अब नई जानकारी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि इस ऐप ने लॉन्च के 13 दिन बाद 5 करोड़ डाउनलोड हासिल कर लिए हैं। इसका मतलब है कि इस ऐप को ग्लोबल स्तर पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।
Advertisement

NITI Aayog के सीईओ अमिताभ कांत ने बुधवार को आरोग्य सेतु ऐप के इस आकड़े की जानकारी दी। जैसा कि हमने आपको बताया कि आरोग्य सेतु ऐप को भारत सरकार ने 2 अप्रैल को लॉन्च किया था। यह ऐप कोरोनावायरस संक्रमण को ट्रैक करने के लिए बनाई गई है। भारत सरकार और कई अन्य सरकारी संस्थान इस ऐप को बढ़ावा देने के लिए लगातार विज्ञापन कर रही हैं, लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए इसे डाउनलोड करने की अपील की, जिसके बाद 24 घंटे के भीतर इसे एक करोड़ नए यूज़र्स ने डाउनलोड किया है।
 

जो लोग इस ऐप के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह ऐप यूज़र्स को यह जानने में मदद करता है कि उसे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं। क्या वह जाने-अनजाने में किसी कोरोना वायरस संक्रमित इंसान के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है या नहीं।
Advertisement

आरोग्य सेतु ऐप को कोरोना वायरस संबंधित सभी जानकारियों का अधिकारिक स्त्रोत समझा जा सकता है, जिसके जरिए कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिल सकती है। इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग-अलग माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें विद्यालय भी शामिल है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों और संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, कर्मचारियों और अन्य परिवार के सदस्यों से ऐप को इंस्टॉल कर इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस से संबंधित खतरों को जानने और उसका सामना करने में मदद करती है। यह सभी जानकारियां सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गईं है। इसके अलावा, आपको इस ऐप में अंग्रेजी, हिंदी के अलावा कई क्षेत्रिय भाषा जैसे गुजराती, मराठी आदि की भी सपोर्ट मिलेगा। जो लोग ऐप के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में मांगे गए ब्लूटूथ और लोकेशन ट्रैक एक्सेस की वजह से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर परेशान थे, उनके लिए सरकार का दावा किया है कि ऐप में स्टोर डेटा 'इनक्रिप्टेड' है और यह किसी थर्ड पार्टी ऐप के साथ साझा नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह डेटा केवल भारत सरकार के साथ ही साझा किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.