ये 25 ऐप्स चुरा रहे थे आपका फेसबुक डेटा, गूगल प्ले स्टोर से हटाए गए: रिपोर्ट

ये सभी 25 Android ऐप्स यूज़र्स से नकली फेसबुक पेज पर लॉगिन करवाते थे और उनकी लॉग-इन जानकारी को रिमोट सर्वर पर भेज देते थे।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 16:03 IST
ख़ास बातें
  • वॉलपेपर, फ्लैशलाइट और एडिटिंग टूल्स से संबंधित थी ये सभी 25 ऐप्स
  • Super Wallpapers Flashlight और Padenatef जैसे ऐप्स भी थे शामिल
  • डेटा चोरी के लिए धोखे से नकली फेसबुक पेज पर लॉग-इन करवाते थे ये ऐप्स

इन 25 ऐप्स को अब Google Play से हटा दिया गया है

Google ने अपने Google Play Store से उन 25 ऐप को हटा दिया हैं, जिन्हें यूज़र्स का फेसबुक डेटा चोरी करते हुए पकड़ा गया था। फ्रांसीसी साइबर-सुरक्षा फर्म, Evina के अनुसार, इन ऐप्स को सामूहिक रूप से 25 लाख से अधिक बार डाउनलोड कर लिया गया था। एप्लिकेशन कथित तौर पर कई अलग-अलग फंगशनेलिटी की पेशकश करते थे, हालांकि इन्होंने यूज़र्स का डेटा निकालने के लिए एक ही विधि का इस्तेमाल किया। कुछ एप्लिकेशन गूगल स्टोर पर दो साल से अधिक समय से उपलब्ध थे, उन्हें अंततः साइबर सुरक्षा फर्म ने हटा दिया।

Evina ने इस खबर की जानकारी अपने एक ब्लॉग पोस्ट में प्रकाशित की थी और पहली बार इसे ZDNet द्वारा रिपोर्ट किया गया था। इस साल मई में साइबर सुरक्षा फर्म द्वारा संभावित खतरे की सूचना देने के बाद Google ने जून में इन ऐप्स को हटा दिया था। इनमें से अधिकांश ऐप्स वॉलपेपर के लिए डिज़ाइन किए गए थे और अन्य वीडियो एडिटिंग टूल्स और टॉर्च फ्लैशलाइट टूल्स की पेशकश करते थे। Super Wallpapers, Flashlight और Padenatef जैसे ऐप्स को गूगल प्ले पर 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

Evina के अनुसार, एक बार जब यूज़र्स अपने स्मार्टफोन पर इन ऐप को खोला, तो इन्होंने यह पता लगाया कि यूज़र्स ने हाल ही में किस ऐप को खोला है और फोन में कौन सा ऐप वर्तमान में खुला है। साइबर सिक्योरिटी फर्म बताती है कि यदि फोन में फेसबुक ऐप खुली है, तो मालवेयर उसी समय फेसबुक को लोड करने वाला ब्राउज़र लॉन्च करेगा। ब्राउज़र स्क्रीन में सामने दिखाई देता है, जिससे आपको लगता है कि ऐप ने इसे लॉन्च किया है।

एक बार जब यूज़र इस फेक पेज पर अपने फेसबुक लॉगिन की जानकारी डालते हैं, तो ऐप इस लॉग-इन जानकारी को रिमोट सर्वर पर भेज देते हैं। यह संभावित रूप से हैकर्स को आपके फेसबुक अकाउंट पर स्टोर सभी डेटा तक पहुंच हासिल करने में मदद कर सकता है या यहां तक ​​कि उन अन्य वेबसाइटों तक भी पहुंच हासिल करने में मदद कर सकता है, जहां यूज़र्स ने अपने फेसबुक अकाउंट से लॉग इन किया हो।
Advertisement

Evina ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये ऐप्स इतने लंबे समय से Google की प्ले प्रोटेक्शन सेवा की नज़रों से कैसे बचते रहे। इन दुर्भावनापूर्ण एंड्रॉयड ऐप्स की पूरी लिस्ट Evina की वेबसाइट पर लिस्टेड है।
Advertisement

ZDNet ने साइबर-सुरक्षा फर्म का हवाला देते हुए कहा कि सभी 25 ऐप्स एक ही समूह द्वारा विकसित किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Play, Google Play Store, Apps, Malware, Malware Attack
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.