Google Play पर ऐसे 17 ऐप्स मौजू़द जो चुरा सकते हैं आपका निजी डेटाः रिपोर्ट

ट्रोजन HiddenAds वाले इन ऐप्स को 1.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सबसे अधिक डाउनलोड किए गए कुछ टॉप ऐप्स Skate Board - New, Find Hidden Differences, Spot Hidden Differences हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 जून 2020 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Avast ने कुल 47 ट्रोजन ऐप्स को खोजा, लेकिन गूगल ने 30 को दी क्लीन चिट
  • कुल 17 ऐप्स में शामिल है HiddenAds ट्रोजन, जो दिखाता है घुसपैठिए ऐड्स
  • Skate Board - New, Stacking Guys, Spot Hidden Differences हैं टॉप ऐप्स
Google Play में कथित तौर पर कम से कम 17 ऐप हैं, जो कि HiddenAds नाम से ट्रोजन ग्रुप का ही एक हिस्सा है। यदि साइबर स्पेस फर्म Avast की माने तो ये ऐप्स एक बड़े हिडनऐड्स कैंपेन का हिस्सा हैं, जिन्होंने मुख्य तौर पर भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में यूज़र्स को निशाना बनाया था। Avast के शोधकर्ताओं ने पाया कि इन ऐप्स को ढ़ाला तो गेम के रूप में है, लेकिन इन्हें घुसपैठ वाले विज्ञापन दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह यूज़र्स की व्यक्तिगत जानकारी को चुरा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने देखा कि ये ट्रोजन ऐप्स अपने आइकॉन को डिवाइस में छिपाने की क्षमता रखते हैं और समय-समय पर डिवाइस पर ऐसे विज्ञापन दिखाते हैं, जिन्हें स्किप नहीं किया जा सकता है।

Avast के शोधकर्ताओं की टीम ने शुरू में ट्रोजन परिवार के एक हिस्से HiddenAds ट्रोजन से संबंधित कुल 47 ऐप्स की खोज की। हालांकि, Google ने एंटीवायरस कंपनी से रिपोर्ट प्राप्त करने पर उन ऐप्स में से 30 को हटा दिया।
Advertisement

अवास्ट टीम द्वारा खोजे गए कुछ ट्रोजन ऐप्स के बारे में दावा किया जाता है कि वे यूज़र्स क विज्ञापन दिखाने के लिए ब्राउज़र को भी खोलते हैं। क्योंकि एप्लिकेशन एक निश्चित समय सीमा के बाद अपने आइकॉन को छिपा देते हैं, इसलिए यूज़र अपने डिवाइस पर देखे जाने वाले विज्ञापनों के बार-बार दिखाई देने का कारण समझने में सक्षम नहीं होते हैं। हालांकि इन ट्रोजन ऐप्स को डिवाइस के ऐप मैनेजर के जरिए से अनइंस्टॉल किया जा सकता है, क्योंकि ये केवल वहीं दिखाई देती हैं।

अवास्ट टीम ने पाया कि प्रत्येक खोजे गए ऐप्स में एक अलग डेवलपर का है, जो Google Play पर एक सामान्य ईमेल पते के साथ सूचीबद्ध है।
Advertisement

कुल मिलाकर, ट्रोजन HiddenAds वाले इन ऐप्स को 1.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। सबसे अधिक डाउनलोड किए गए कुछ टॉप ऐप्स, जो इस खबर को लिखन तक प्ले स्टोर पर लाइव थे, उनमें Skate Board - New, Find Hidden Differences, Spot Hidden Differences, Tony Shoot - NEW और Stacking Guys शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Play, Google Play Store, Trojan, Trojan apps, virus, Virus Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.