10 एंड्रॉयड ऐप्स जिनके लिए आप पैसे खर्चना चाहेंगे

विज्ञापन
Mikhail Madnani, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2015 19:03 IST
कई लोगों का मानना है कि एंड्रॉयड पर पायरेटेड या विज्ञापन से भरे हुए ऐप ही उपलब्ध हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कई ऐसे एंड्रॉयड ऐप मौजूद हैं जिनके लिए आप पैसे खर्चना चाहेंगे।

गूगल धीरे-धीरे भारतीयों के लिए अपने प्ले स्टोर से ऐप खरीदने की प्रक्रिया को भी आसान बना रहा है। इसके लिए गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड भी लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा अब ऐप ऑनलाइन भी खरीदे जा सकते हैं।

अगर आप एंड्रॉयड इस्तेमाल करते हैं तो पेड ऐप्स का समर्थन नहीं करने की कुछ ही वजहें हैं। एक कारण यह है कि आम तौर पर एंड्रॉयड पर ऐप इस्तेमाल करने का अनुभव उतना शानदार नहीं होता जैसा होना चाहिए। इसकी वजह है कि आईओएस की तुलना में एंड्रॉयड पर लोग ऐप्स खरीदना पसंद नहीं करते। ये चुनिंदा 10 एंड्रॉयड ऐप्स हैं जिनके लिए पैसा चुकाने में कोई हर्ज़ नहीं है।  

1) नोवा लॉन्चर प्राइम
Advertisement
नोवा लॉन्चर प्राइम आपको कस्टमाइजेशन के कई विकल्प देता है। इसमें किसी और प्लेटफॉर्म की तुलना में ज्यादा गेस्चर उपलब्ध हैं।
इसका फ्री वर्ज़न भी बढ़िया है और प्राइम वर्ज़न इसे और भी शानदार बना देता है। आप इस लॉन्चर को इस्तेमाल करने के दौरान होम स्क्रीन पर कहीं भी स्वाइप करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नोवा लॉन्चर में आइकन पैक भी मिलेगा। इसके अलावा आप उन ऐप्स को भी छिपा सकते हैं जिनका इस्तेमाल नहीं करते।

आप पहले नोवा लॉन्चर का फ्री वर्ज़न डाउनलोड कर सकते हैं और सारे फंक्शन के लिए प्राइम लॉकर खरीदना होगा।
Advertisement

नोवा लॉन्चर प्राइम डाउनलोड करें (150 रुपये) | नोवा लॉन्चर डाउनलोड करें (मुफ्त)
Advertisement

2) सॉलिड एक्सप्लोरर प्रो
हर एंड्रॉयड डिवाइस पर फाइल मैनेज़र की ज़रूरत पड़ती है। कई हैंडसेट में डेस्कटॉप से मैनेज करने की इज़ाजत होती है, पर्सनल कंप्यूटर से ड्रैग और ड्रॉप करने की सुविधा भी। सॉलिड एक्सप्लोरर प्रो एक बेहतरीन डिज़ाइन किया हुआ ऐप है।
नोवा लॉन्चर की तरह सॉलिड एक्सप्लोरर का मुफ्त ट्रायल वर्ज़न उपलब्ध है और एक पेड अनलॉकर भी।
Advertisement

सॉलिड एक्सप्लोरर अनलॉकर डाउनलोड करें (113 रुपये) | सॉलिड एक्सप्लोरर डाउनलोड करें (मुफ्त)

3) पॉकेट कास्ट्स
पॉकेट कास्ट्स किसी भी प्लेटफॉर्म के लिए बेहतरीन पॉडकास्ट ऐप है। यह उन चुनिंदा हाई-प्रोफाइल ऐप्स में से है जिसमें आईओएस से पहले एंड्रॉयड पर अपडेट उपलब्ध कराया जाता है।
पॉकेट कास्ट्स में कई बेहतरीन फ़ीचर हैं और इसका लुक भी शानदार है। और सभी प्लेटफॉर्म पर आसानी से चलता है।

पॉकेट कास्ट्स डाउनलोड करें (199 रुपये)

4) वेदर टाइमलान
जब भी एंड्रॉयड पर सबसे खूबसूरत दिखने वाले ऐप्स का जिक्र होता है तो वेदर टाइमलाइन का नाम सबसे पहले आता है। मौसम की जानकारी के लिए यह एक शानदार ऐप है। इसके विजेट में कई विकल्प मौजूद हैं और मौसम की जानकारी देने के लिए स्रोत भी। आप इस ऐप में आइकन और थीम अपनी चाहत के अनुसार सेट कर सकते हैं।
वेदर टाइमलान डाउनलोड करें (57.99 रुपये)

5) फेनिक्स
फेनिक्स एक बेहतरीन एंड्रॉयड ट्विटर ऐप है। ट्विटर के आधिकारिक ऐप की कमियों को फेनिक्स में दूर करने की कोशिश की गई है। सबसे अहम यह है कि इस पर ट्विटर पर दिखने वाले विज्ञापन भी नज़र नहीं आते। इसमें म्यूट करने का विकल्प है और यह कई नए ट्विटर फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है।
फेनिक्स डाउनलोड करें (312 रुपये)

6) बैटरी विजेट रीबॉर्न
ज्यादातर मोबाइल फोन के स्टेटस बार से आपको बैटरी पर्सेंटेज की जानकारी मिलती रहती है। लेकिन किसी में भी बैटरी विजेट रीबॉर्न जैसा डिटेल ग्राफ नहीं मौजूद है। यह ऐप आपके नोटिफिकेशन शेड में मौजूद रहता है और इसे एक्सपेंड करके बैटरी यूज़ के ग्राफ और बैटरी स्टेटिसटिक्स की जानकारी हासिल की जा सकती है। इस ऐप का फ्री ट्रायल भी उपलब्ध है।
बैटरी विजेट रीबॉर्न डाउनलोड करें (कीमत 20 रुपये)

7) इवोल्व वालपेपर्स
गूगल प्ले पर कई वालपेपर ऐप मौजूद हैं। म्यूज़ियाई के साथ इवोल्व का इस्तेमाल शानदार एक्सपीरियंस देता है। इवोल्व में कैटेगरी के हिसाब से वालपेपर मौजूद हैं इसलिए इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है।
इवोल्व वालपेपर्स डाउनलोड करें (55 रुपये)

8) शटल प्लस
वैसे तो कई लोग एंड्रॉयड पर म्यूजिक सुनने के लिए पावरमैप इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं। पर इसका इंटरफेस उतना शानदार नहीं है। शटल प्लस  एंड्रॉयड डिवाइस के लिए बेहतरीन म्यूज़िक ऐप है। इसमें कई शानदार फ़ीचर मौजूद हैं।
इसका पेड वर्ज़न आपको अपने फोन पर किसी भी फोल्डर को ब्राउज करने की सुविधा देता है।

शटल प्लस डाउनलोड करें (50 रुपये)

9) आईए राइटर
आईए राइटर ऐप्पल के प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किए जाने वाला एक लोकप्रिय टेक्स्ट एडिटिंग ऐप है। साल की शुरुआत में इसे एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया गया है। अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन पर कोई भी टेक्स्ट एडिट करना चाहते हैं या फिर कुछ लिखना चाहते हैं तो आईए राइटर सबसे बेहतरीन ऐप हैं। इस ऐप में कीबोर्ड के ऊपर क्विक एक्शन बार बना हुआ है।
आईए राइटर डाउनलोड करें (70 रुपये)

10) लाइट फ्लो
एलईडी नोटिफिकेशन लाइट किसी भी एंड्रॉयड डिवाइस के साथ आने वाला एक बेसिक और उपयोगी हार्डवेयर फ़ीचर है। अफसोस की बात यह है कि ज्यादातर ऐप्स के लिए इसकी सेटिंग्स मजे़दार नहीं है या फिर इसे कस्टमाइज किया जा सकता है। लाइट फ्लो के जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि अलग-अलग ऐप में किस तरह के एलईडी नोटिफिकेशन आए। आप एलईडी फ्लैश का रंग और फ्रिक्वेंसी भी तय कर सकते हैं।
लाइट फ्लो डाउनलोड करें (12 रुपये)

ये वो 10 पेड एंड्रॉयड ऐप्स हैं जो यह साबित करते हैं कि सिर्फ आईओएस पर ही क्वालिटी पेड ऐप्स मौजूद नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.