Apple ने की जांच, Foxconn के इंडिया आईफोन प्‍लांट के वर्कर्स की सुविधाओं में मिली कमियां

ऐपल और फॉक्सकॉन ने पाया कि है फॉक्सकॉन प्‍लांट में कर्मचारियों द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वालीं कुछ रिमोट डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम जरूरी स्‍टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 15:40 IST
ख़ास बातें
  • कुछ रिमोट डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम जरूरी स्‍टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते
  • प्लांट में 18 दिसंबर को प्रोडक्शन रोक दिया गया था
  • जरूरी सुधार किए जाने के बाद यहां शुरू किया जाएगा प्रोडक्‍शन

Photo Credit: फॉक्सकॉन ने बताया है कि वह अपनी लोकल मैनेजमेंट टीम को फ‍िर से गठित कर रही है।

दक्षिण भारत में स्थि‍त ऐपल Apple आईफोन के असेंबलिंग प्‍लांट Foxconn में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर शहर में फॉक्सकॉन प्लांट में काम करने वाली 250 से अधिक महिलाओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। ये सभी फॉक्‍सकॉन की डॉर्मिटरी में रहती हैं। इसके बाद वहां काफी विरोध-प्रदर्शन हुए थे। अब ऐपल और फॉक्सकॉन ने पाया कि है फॉक्सकॉन प्‍लांट में कर्मचारियों द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वालीं कुछ रिमोट डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम जरूरी स्‍टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते हैं। दोनों कंपनियों के प्रवक्‍ता ने बुधवार को यह बताया है।  
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्‍सकॉन के प्लांट में 18 दिसंबर को प्रोडक्शन रोक दिया गया था। बुधवार को फॉक्सकॉन ने बताया कि वह अपनी लोकल मैनेजमेंट टीम को पुनर्गठित कर रही है, ताकि जरूरी स्‍टैंडर्ड्स को हासिल करना और उन्‍हें मेंटेन करना सुनिश्चित हो सके। कंपनी के मुताबिक, वह सुविधाओं बेहतर करने के लिए फौरन कदम उठा रही है। ऑपरेशंस को शुरू करने के लिए जब तक जरूरी सुधार नहीं कर लिए जाते, सभी कर्मचारियों की पेमेंट जारी रहेगी।
Advertisement

ऐपल के प्रवक्‍ता ने कहा कि फूड सेफ्टी और आवासीय स्थिति के बारे में हाल की चिंताओं के बाद डॉर्मिटरी में स्थितियों का आकलन करने के लिए इंडिपेंडेंट ऑडिटर्स को ‘फॉक्सकॉन श्रीपेरंबदूर' में भेजा था।

प्रवक्‍ता ने बताया कि कर्मचारियों के लिए इस्‍तेमाल की जा रहीं कुछ रिमोट डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम कंपनी के मानकों को पूरा नहीं करते। इन्‍हें बेहतर बनाने के लिए कंपनी, फॉक्‍सकॉन के साथ काम कर रही है।
Advertisement

फॉक्सकॉन की श्रीपेरंबुदूर फैसिलिटी को फ‍िलहाल "प्रोबेशन" पर रखा गया है। ऐपल सुनिश्चित करेगी कि प्‍लांट को फिर से शुरू करने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए। ऐपल के प्रवक्ता ने कहा कि इंडस्‍ट्री में उच्चतम मानकों के लिए वह अपने सप्‍लायर्स को जवाबदेह बनाती है। वह इसका आकलन करती है कि तमाम बातों का पालन किया जाए। 

यहां ध्‍यान देना चाहिए कि ऐपल के सप्‍लायर्स के रूप में चीनी कंपनियों का दखल बढ़ता जा रहा है और ताइवान की फॉक्‍सकॉन उन कंपनियों में से है, जो चीनी कंपनियों को चुनौती दे रही है। फॉक्‍सकॉन की एक प्रतिदृंदी Luxshare चीन में 40 फुटबॉल ग्राउंड जितनी बड़ी iPhone फैक्‍ट्री तैयार कर रही है। ऐसे में फॉक्‍सकॉन को उसके प्‍लांट बेहतर बनाने की जरूरत है। वरना ऐपल कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो सकती है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.