Samsung कर रही हजारों वर्कर्स की छंटनी, AI मार्केट में पिछड़ने का असर

बड़ी मेमोरी चिप्स और स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल सैमसंग के कुल वर्कर्स की संख्या 2,67,000 से ज्यादा है और इनमें से लगभग 1,47,000 विदेश में हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के कुल वर्कर्स की संख्या 2,67,000 से ज्यादा है
  • यह सिंगापुर और न्यूजीलैंड जैसे देशों में छंटनी कर रही है
  • इससे पहले भी कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स में कटौती की है

कुछ देशों में कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung ने कई देशों में अपने वर्कर्स की बड़ी संख्या में छंटनी करने की तैयारी की है। इससे कुछ देशों में कंपनी की वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत की कमी हो सकती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के मार्केट में SK Hynix जैसे राइवल्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के कुल वर्कर्स की संख्या 2,67,000 से ज्यादा है और इनमें से लगभग 1,47,000 विदेश में हैं। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिणपूर्व एशिया की अपनी यूनिट्स में छंटनी कर रही है। हालांकि, इसकी दक्षिण कोरिया में वर्कर्स को निकालने की योजना नहीं है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि सैमसंग के सिंगापुर के ऑफिस में इस सप्ताह की शुरुआत में विभिन्न टीमों के वर्कर्स की HR मैनेजर्स और उनके रिपोर्टिंग मैनेजर्स के साथ मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में छंटनी और सेवरेंस पैकेज के बारे में उन्हें जानकारी दी गई थी। 

सैमसंग के प्रवक्ता ने कहा, "विदेश में कुछ सब्सिडियरीज में वर्कफोर्स का नियमित एडस्टमेंट किया जा रहा है। कंपनी ने विशेष पोजिशंस के लिए कोई टारगेट तय नहीं किया है।" इस वर्ष कंपनी के शेयर में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। इसका कारण इस बड़ी मेमोरी चिप और स्मार्टफोन मेकर के लिए कुछ मार्केट्स में बढ़ रही मुश्किलें हैं। AI में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स के सेगमेंट में यह अपने बड़े राइवल्स से पिछड़ रही है। कुछ महीने पहले सैमसंग ने अपने चिप बिजनेस के हेड को अचानक बदल दिया था। इस डिविजन के नए चीफ  Jun Young hyun ने चेतावनी दी थी कि कंपनी को मुश्किलों से निकलने के लिए अपने वर्कप्लेस कल्चर को बदलना होगा। 

इससे पहले भी सैमसंग ने अपनी वर्कफोर्स में कटौती की है। एक व्यक्ति ने बताया कि हाल ही में इसने भारत और लैटिन अमेरिका में लगभग 10 प्रतिशत जॉब्स में कमी की थी। छंटनी के इस दौर में कंपनी अपने इंटरनेशनल वर्कफोर्स में लगभग 10 प्रतिशत घटा सकती है। हालांकि, सैमसंग की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी जॉब्स को बचाने की योजना है। यह मैनेजमेंट और सपोर्ट फंक्शंस में छंटनी कर सकती है। ये आंकड़े स्थानीय लेबर रेगुलेशंस और वित्तीय प्राथमिकताओं पर निर्भर करेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  5. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.