ChatGPT का अमीर यूजर्स कर रहे हैं सबसे ज्यादा उपयोग, जानें क्यों हो रहा उनके बीच लोकप्रिय?

ChatGPT दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 14:50 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में से एक है।
  • ChatGPT टूल को सबसे ज्यादा अमीर यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
  • हाई इनकम वाले यूजर्स ChatGPT पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं।

ChatGPT सबसे लोकप्रिय एआई टूल में से एक है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ChatGPT दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय AI चैटबॉट्स में से एक है। मगर आपको पता है कि इस टूल को सबसे ज्यादा अमीर यूजर्स पसंद कर रहे हैं। बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की एक स्टडी के अनुसार, हाई इनकम वाले यूजर्स एआई टूल्स पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं, जिनकी जिनकी सालाना इनकम $100,000 (लगभग 85 लाख रुपये) से ज्यादा है। सबसे खास बात यह है कि सबसे पसंदीदा टूल ChatGPT है, जिसके बाद Gemini और Microsoft Copilot आते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस रिपोर्ट को मॉर्निंग कंसल्ट के फास्टेस्ट ग्रोइंग ब्रांड्स 2025 स्टडी से तैयार किया गया है। इसमें बताया गया है कि अमीर प्रोफेशनल AI एसिस्टेंट के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं। इसके साथ ही साथ अपने निजी जीवन और प्रोफेशनल स्तर पर काफी ज्यादा उपयोग करते हैं। स्टडी में बताया गया कि हाई इनकम वाले यूजर्स एआई की पावर को तेजी से समझ रहे हैं। ChatGPT अभी भी सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले एआई टूल में से एक है। हालांकि, ब्रांड ग्रोथ में Gemini इस सेगमेंट में सबसे तेजी से उभरकर सामने आ रहा है। इसकी ब्रांड जागरूकता साल की शुरुआत में 62 प्रतिशत से बढ़कर तीसरी तिमाही के आखिर तक 78 प्रतिशत हो गई।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT जागरूकता और लोगों के बीच लोकप्रिय होने के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्टडी में बताया गया कि यूजर्स के बीच OpenAI के चैटबॉट को लेकर अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले में बहुत ज्यादा जागरूकता है। इसके अलावा ChatGPT कुल हिस्सेदारी में भी सबसे आगे है। यानी कि कंज्यूमर इस टूल का उपयोग करने में सबसे ज्यादा इच्छा रखते हैं। इस मामले में चैटबॉट अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 10 प्रतिशत प्वाइंट आगे है, जो हाई इनकम वालों के लिए पसंदीदा AI एसिस्टेंट के तौर पर इसको और भी ज्यादा मजबूत बनाता है।

अमीर यूजर्स क्यों कर रहे हैं ChatGPT को ज्यादा पसंद?

रिपोर्ट के अनुसार, यह अमीर यूजर्स के लिए उनकी नौकरी की जरूरतों में बहुत ज्यादा काम आता है। इनमें से कई लोग मैनेजिंग या एग्जीक्यूटिव पदों पर होते हैं जिनमें एडमिनिस्ट्रेटिव टास्क, स्ट्रेटजी प्लानिंग और मल्टीटास्किंग के साथ लगातार बड़े फैसले लेने होते हैं। AI चैटबॉट टास्क को ऑटोमैटिक करके डॉक्यूमेंट्स का ड्राफ्ट तैयार करके, जानकारी का विश्लेषण करके और डेली के रिप्सॉन्स में तेजी लाकर काम को आसान बनाते हुए शामिल हो जाता है। AI की क्षमता में जैसे बढ़ोतरी होगी, वैसे ही हाई इनकम वाले प्रोफेशनल समय की बचत के लिए इस पर ज्यादा निर्भर होंगे।

Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि मॉर्निंग कंसल्ट की रिसर्च में 2,500 से ज्यादा ब्रांड्स के डाटा और कई इनकम और उम्र के ग्रुप के अमेरिकी वर्किंग प्रोफेशनल पर सर्वे किया गया है। हाई इनकम ग्रुप में ChatGPT, Gemini, Microsoft Copilot और WhatsApp  ने 2025 की पहली और तीसरी तिमाही के बीच उपभोक्ता विचार में बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे साफ होता है कि AI को अपनाने की होड़ हाई इनकम ग्रुप में तेजी से बढ़ रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, AI Chatbots, OpenAI, Gemini, Microsoft Copilot

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.