जॉब अलर्ट! AI, कोडिंग समेत इन 3 क्षेत्रों से जल्द कर देगा नौकरी खत्म ...

तीन क्षेत्र बहुत जल्द AI ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकते हैं। इसमें कोडिंग, कस्टमर सर्विस, और लाइफ साइंसेज पर सबसे ज्यादा असर होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 07:41 IST
ख़ास बातें
  • बढ़ती तकनीकी के साथ AI अब खुद से सीख रहा है
  • कोडिंग, कस्टमर सर्विस, और लाइफ साइंसेज पर सबसे ज्यादा असर
  • तीनों ही फील्ड्स में बहुत तेजी से AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ रहा

कोडिंग, कस्टमर सर्विस, और लाइफ साइंसेज पर सबसे ज्यादा असर करेगा AI ऑटोमेशन

Photo Credit: iStock

AI एक ऐसा शब्द है जो इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह हर तरफ छाया हुआ है। लोगो धड़ल्ले से इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। AI की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं। इंटरनेट पर किसी सवाल का जवाब पाना हो या ईमेल लिखना, नोट्स रेडी करने हों या वीडियो एडिटिंग, सब जगह AI का इस्तेमाल होने लगा है। यह मशीनों में तेजी से इंटीग्रेट किया जा रहा है जिससे अब सिक्योरिटी गार्ड का काम भी लिया जा रहा है। 

बढ़ती तकनीकी के साथ AI अब खुद से सीख रहा है, वह अपने फैसले लेने लगा है। देखा जा रहा है कि कई मामलों में यह जटिल काम करने में भी सक्षम हो चुका है। अब बार-बार यह बहस उठ रही है कि क्या AI आने वाले दिनों में इंसानों की जगह ले लेगा? इस सवाल का कोई सटीक जवाब अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन एक AI एक्सपर्ट ने उन दो क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है जिनकी नौकरियां सबसे पहले जा सकती हैं! 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर OpenAI के एक AI प्रवक्ता ने चिंताजनक बात कही है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, पोडकास्ट 'अनसुपरवाइज्ड लर्निंग' में OpenAI बिजनेस प्रोडक्ट्स के हेड ऑलीवियर गॉडेमेंट ने कहा कि तीन ऐसी जॉब कैटिगरी हैं जिन पर बहुत जल्द AI की गाज गिरने वाली है। ये तीन क्षेत्र बहुत जल्द AI ऑटोमेशन से प्रभावित हो सकते हैं। इसमें कोडिंग, कस्टमर सर्विस, और लाइफ साइंसेज पर सबसे ज्यादा असर होगा। 

प्रवक्ता ने कहा कि इन तीनों ही फील्ड्स में बहुत तेजी से AI टूल्स समाहित होते जा रहे हैं जो वर्कफ्लो को बहुत तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जीव विज्ञान और दवा का क्षेत्र पहले ही ऑटोमेशन के हत्थे चढ़ चुका है। इन दोनों क्षेत्रों में प्रशासनिक और दस्तावेज़-प्रधान कार्य पूरी तरह से AI के हस्तक्षेप के लिए तैयार हैं। AI के एडवांस्ड मॉडल स्ट्रक्चर्ड और अन-स्ट्रक्चर्ड डेटा को कम्प्रेस करने, उसे एनालाइज करने की क्षमता रखते हैं जिससे नई दवाएं मार्केट में लाने की समयावधि नाटकीय रूप से कम हो सकती है। 

इसी तरह कोडिंग और कस्टमर सर्विस भी तेजी से AI के हवाले होते जा रहे हैं। डेवलपर टूल पहले से ज्यादा क्षमतावान हो चुके हैं। कंपनियों ने AI बेस्ड कस्टमर सर्विस मॉडल्स को भरोसेमंद पाया है। पैरालीगल सपोर्ट और कॉल सेंटर्स में इंसानों की जरूरत बहुत तेजी से कम होने वाली है। 

Advertisement

पिछले कुछ समय में AI की क्षमताएं बहुत तेजी से बढ़ी हैं। तकनीकी रूप से दुनिया बहुत तेजी से आगे जा रही है। सरल शब्दों में कहें तो मशीनें बहुत तेजी से स्मार्ट हो रही हैं। अब वे खुद से ऑपरेट होने लगी हैं। इसके साथ ही डर भी बढ़ रहा है कि मशीनें इंसानों की जरूरत को खत्म कर रही हैं। हेल्थकेयर, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, रक्षा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में AI अब इंसानी हस्तक्षेप को लगातार घटा रहा है। कहा जा रहा है कि अगर AI खुद से विकसित होना सीख गया तो कुछ ही दशकों में यह इंसानों की भूमिका को बहुत ज्यादा कम कर देगा और एक ऐसा समय आ सकता है जब किसी काम को करने के लिए इंसानों की जरूरत ही न रहे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.