शुरू हो रहा है AI चैलेंज: Rs 8.80 लाख जीतने का मौका, व्हाइट हाउस में प्रजेंटेशन भी

अमेरिका की फर्स्ट लेडी Melania Trump ने एक नया Presidential AI Challenge लॉन्च किया है, जिसका मकसद बच्चों और शिक्षकों को AI से असली दुनिया की चुनौतियों का हल निकालने के लिए प्रेरित करना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अगस्त 2025 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Melania Trump ने किया Presidential AI Challenge लॉन्च
  • $10,000, क्लाउड क्रेडिट्स और व्हाइट हाउस में प्रेजेंटेशन देने का मौका
  • स्कूल सेफ्टी, हेल्दी मील्स, एजुकेशन टॉपिक्स पर AI प्रोजेक्ट बनाने होंगे

स्टेट लेवल पर चुने गए प्रोजेक्ट्स को मार्च 2026 में सेलेक्ट किया जाएगा

Photo Credit: ai.gov

अमेरिका की फर्स्ट लेडी Melania Trump ने अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने “Presidential Artificial Intelligence Challenge” नाम से नेशनल-लेवल AI प्रतियोगिता लॉन्च की है। इस चैलेंज का मकसद K-12 (यानी स्कूल लेवल) के छात्रों और शिक्षकों को AI के जरिए असली दुनिया की समस्याओं के समाधान बनाना सिखाना है। इसमें बड़ा प्राइज भी रखा गया है।

Melania ने इसे एक नई टेक्नोलॉजी मूवमेंट बताया और कहा कि जैसे Wright Brothers ने उड़ान भरकर अमेरिका को नई दिशा दी थी, वैसे ही AI अगली बड़ी छलांग साबित होगा। इस प्रोग्राम में छात्र और टीचर्स टीम बनाकर ऐसे प्रोजेक्ट बना सकते हैं जो स्कूल सेफ्टी, हेल्दी मील प्लानिंग, या पर्सनलाइज्ड एजुकेशन जैसी कम्युनिटी चुनौतियों को सॉल्व करें। इसमें खास बात ये है कि ये सभी प्रोजेक्ट्स AI टूल्स, लैंग्वेज मॉडल्स और स्मार्ट ऐप्स की मदद से तैयार होंगे।

Advertisement

विजेताओं के लिए मोटिवेशन भी कम नहीं है। स्टेट लेवल पर चुने गए प्रोजेक्ट्स को मार्च 2026 में सेलेक्ट किया जाएगा और नेशनल फाइनल्स जून 2026 में वाशिंगटन डी.सी. में होंगे। विजेता टीम्स को $10,000 (करीब 8.80 लाख रुपये) का इनाम, क्लाउड क्रेडिट्स और साथ में मिलेगा “Presidential Certificate of Achievement”। इतना ही नहीं, उन्हें सीधे व्हाइट हाउस जाकर अपने प्रोजेक्ट्स प्रेजेंट करने का मौका भी मिलेगा।

Melania का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को भविष्य की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने का जरिया है। उनका मानना है कि आने वाले सालों में AI हेल्थकेयर से लेकर एजुकेशन और सिक्योरिटी तक हर सेक्टर में अहम रोल निभाने वाला है और इसीलिए अगली पीढ़ी को अभी से तैयार करना जरूरी है।

कुल मिलाकर, यह पहल सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी एक मैसेज देती है कि सरकारें अब AI को एजुकेशन और इनोवेशन के साथ जोड़ने पर जोर दे रही हैं।

Advertisement

Presidential AI Challenge क्या है?

ये एक नेशनल-लेवल AI प्रतियोगिता है जहां K-12 छात्र और टीचर्स टीम बनाकर असली दुनिया की समस्याओं का हल AI से करेंगे।

इसमें कौन भाग ले सकता है?

अमेरिका के K-12 छात्र और शिक्षक इस चैलेंज में पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

जीतने वालों को क्या मिलेगा?

$10,000 प्राइज मनी, क्लाउड क्रेडिट्स, Presidential Certificate और व्हाइट हाउस में प्रोजेक्ट शोकेस करने का मौका।

Advertisement

फाइनल कब और कहाँ होंगे?

नेशनल फाइनल्स जून 2026 में वाशिंगटन डी.सी. में होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.