शुरू हो रहा है AI चैलेंज: Rs 8.80 लाख जीतने का मौका, व्हाइट हाउस में प्रजेंटेशन भी
अमेरिका की फर्स्ट लेडी Melania Trump ने “Presidential Artificial Intelligence Challenge” लॉन्च किया है। यह एक नेशनल-लेवल प्रोग्राम है जिसमें K-12 छात्र और शिक्षक टीम बनाकर AI प्रोजेक्ट्स तैयार करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स का फोकस होगा स्कूल सेफ्टी, हेल्दी मील प्लानिंग और एजुकेशन जैसे टॉपिक्स पर। विजेताओं को $10,000, क्लाउड क्रेडिट्स, और व्हाइट हाउस में प्रेजेंटेशन का मौका मिलेगा। स्टेट लेवल सिलेक्शन मार्च 2026 में और नेशनल फाइनल्स जून 2026 में होंगे। यह पहल अगली पीढ़ी को AI इनोवेशन के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।