क्या AI छीन लेगा 2026 में आपकी नौकरी! इन 40 पदों पर खतरा, जानें क्या आप भी हैं शामिल?

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने के बाद से ही लगातार चर्चा हो रही है कि यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले अधिकतर कार्यों की जगह ले लेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2025 12:26 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने के बाद से ही लगातार चर्चा हो रही है।
  • एआई इंसानों द्वारा किए जाने वाले अधिकतर कार्यों की जगह ले लेगा।
  • मशीन इंसानों द्वारा किए जाने वाली नौकरियों को छीन लेगा।

एआई इंसानों द्वारा किए जाने वाले काम कर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Erhan Astam

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने के बाद से ही लगातार चर्चा हो रही है कि यह इंसानों द्वारा किए जाने वाले अधिकतर कार्यों की जगह ले लेगा। वहीं पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों ने अपने संचालन में एआई का उपयोग बढ़ाते हुए मानव कर्मचारियों की छंटनी भी की है। अब 2025 खत्म हो रहा है और 2026 बस आने वाला है तो ऐसे में लोगों के मन में सवाल होंगे कि एआई के ज्यादा एडवांस होने से क्या इंसानों द्वारा किए जाने वाली नौकरियां खत्म हो जाएंगी या नहीं। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें उन 40 नौकरियों को शामिल किया गया जो कि AI निसंदेह खत्म कर सकता है। आइए उन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिन पर एआई के चलते खतरा मंडरा रहा है।

कम्युटर साइंंटिस्ट जेफ्री हिंटन से लेकर कई टेक दिग्गज और एआई रिसर्चर पहले से ही इस बात को लेकर चिंतित हैं कि मशीन (AI) इंसानों द्वारा किए जाने वाली नौकरियों को छीन लेगा। ऑटोमैशन से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली नौकरियों के मामले में एक स्टडी के अनुसार, जो भी नौकरियां लैंग्वेज, इंफॉर्मेशन प्रोसेसिंग, एनालिसेज और कम्युनिकेशन पर अधिक निर्भर करती है, उन पर एआई से सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है। इस लिस्ट में सबसे पहले ट्रांसलेटर की जॉब शामिल हैं, उसके बाद इतिहासकार, पैसेंजर अटेंडेंट, सर्विस में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव और लेखक आदि आते हैं। 

Advertisement

AI से इन नौकरियों पर है खतरा


इंटरप्रेटेर्स और ट्रांसलेटर, इतिहासकार, पैसेंजर अटेंडेट, सर्विस के लिए सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, लेखक और साहित्यकार, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, सीएनसी टूल प्रोग्रामर, टेलीफोन ऑपरेटर, टिकट एजेंट और ट्रैवल क्लर्क, ब्रॉडकास्ट अनाउंसर और रेडियो डीजे, ब्रोकरेज क्लर्क, फार्म और होम मैनेजमेंट प्रशिक्षक, टेलीमार्केटर, केयरटेकर, पॉलिटिकल साइंटिस्ट (राजनीतिज्ञ वैज्ञानिक), समाचार विश्लेषक, रिपोर्टर और जर्नलिस्ट (पत्रकार), मैथमेटिशियन (गणितज्ञ, टेक्निकल राइटर, प्रूफरीडर और कॉपी मार्कर, होस्ट और होस्टेस, एडिटर,  बिजनेस टीचर, पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट (जनसंपर्क विशेषज्ञ), प्रोडक्ट प्रमोटर, एडवरटाइजिंग सेल्स एजेंट, अकाउंट क्लर्क, स्टैटिकल असिस्टेंट (सांख्यिकी सहायक), काउंटर और रेंटल क्लर्क, डेटा साइंटिस्ट, निजी फाइनेंशियल एडवाइजर, अर्काइविस्ट (अभिलेखपाल), इकोनॉमनिक टीचर (अर्थशास्त्र शिक्षक), वेब डेवलपर, मैनेजमेंट एनालिस्ट, जियोग्राफर (भूगोलविद), मॉडल, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, पब्लिक सेफ्टी टेलीकम्युनिकेशन, स्विचबोर्ड ऑपरेटर और लाइब्रेरी साइंस टीचर शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, AI Jobs, Tech Tips, Tech Guide, Microsoft

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.