Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है
Realme GT 7 फोन ने लॉन्च से पहले ही दुनियाभर में रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस फोन ने स्मार्टफोन की दुनिया का एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। Realme GT 7 ने गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में किसी फोन पर सबसे ज्यादा लम्बे समय तक फिल्म/मूवी देखे जाने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। फोन ने 24 घंटे लगातार प्लेबैक देकर यह नया कारनामा कर दिखाया है।
अमेरिका के मेम्फिस शहर में रहने वाले 12 साल के जैक्सन ओसवाल्ट ने कुछ महीनों पहले एक ऐसे कारनामे के बारे में बताया था, जिसे देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान रह गए थे। जैक्सन ने अपने बेडरूम में खुद का न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर बनाया था। यह कारनामा करने वाले वह सबसे कम उम्र के इंसान बन गए हैं और इसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया। हालांकि, इस उपलब्धि के बाद उन्हें FBI की जांच का भी सामना करना पड़ा।
Humanoid Robot : हांगकांग के डायोसेसन बॉयज स्कूल के स्टूडेंट्स ने दुनिया का सबसे छोटा ह्यूमनॉइड रोबोट बनाया है। 5.5 इंच का यह रोबोट किसी स्टैंडर्ड बॉलपॉइंट पेन से भी छोटा है।
14 साल की ब्रिटिश जिमनास्ट “लिबर्टी बैरोस’ ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है। लिबर्टी ने 30 सेकंड में सबसे ज्यादा 'चेस्ट टू फ्लोर बैक बैंड्स' करके रिकॉर्ड बनाया।
DPD, Futuricum और Continental ने एक खास ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज में 1,099 KM दौड़ाया है। ट्रक में दो ड्राइवर्स थे, जिन्होंने हर 4.5 घंटे में शिफ्ट बदली और ट्रैक के 392 चक्कर पूरे किए।