Xiaomi फैक्ट्रियों में अगले 5 सालों में ह्यूमनॉइड रोबोट करेंगे काम, जानें कैसे

लेई जून का अनुमान है कि अगले 5 सालों में Xiaomi की फैक्ट्री में ह्यूमनॉइड रोबोट बड़े स्तर पर इंस्टॉल किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 15:15 IST
ख़ास बातें
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी के साथ दुनिया में पैर पसार रहा है।
  • रोबोट इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी से कर सकते हैं।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारंपरिक इंडस्ट्री को बदल कर रख देगा।

रोबोट तेजी से इंसानों के काम कर सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Alex Knight

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी के साथ दुनिया में पैर पसार रहा है और कई कंपनियां दावा करती हैं कि रोबोट इंसानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। अब Xiaomi के फाउंडर, प्रेसिडेंट और सीईओ लेई जून का मानना है कि अगले 5 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारंपरिक इंडस्ट्री को बदल कर रख देगा। हर इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नए तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। एआई अब एक पेरीफेरेल टूल नहीं है, बल्कि कई सेक्टर में इंडस्ट्री को बदलने में अहम भूमिका निभाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बीजिंग डेली के साथ एक इंटरव्यू में लेई जून ने Xiaomi की कार फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े डाई-कास्ट पार्ट्स का इंसानी आंखों से इंस्पेक्शन करना मुश्किल है, लेकिन एक्स-रे मशीन और आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस विजन मॉडल से इंस्पेक्शन सिर्फ 2 सेकंड के अंदर पूरा किया जा सकता है, जो मैनुअल इंस्पेक्शन के मुकाबले में 10 गुना ज्यादा एफिशिएंट और 5 गुना ज्यादा सटीक है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक इंडस्ट्री के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बड़े स्तर पर इंटीग्रेशन से ट्रिलियन डॉल का नया मार्केट खुलेगा। कोई भी कंपनी सभी चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकती है, बल्कि इसकी जगह पर कई पार्टनर के साथ हाथ मिलना होगा। एक दूसरे के साथ मिलकर सीखना होगा और पूरी इंडस्ट्री को एक साथ अपग्रेड करने की तैयारी करनी होगी।

Advertisement

फैक्ट्री में काम करने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट एक हकीकत बनते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लेई जून का अनुमान है कि अगले 5 सालों में Xiaomi की फैक्ट्री में ह्यूमनॉइड रोबोट बड़े स्तर पर इंस्टॉल किए जाएंगे। यह तो सिर्फ पहला कदम है, क्योंकि घरों में ह्यूमनॉइड रोबोट की डिमांड और जरूरत ज्यादा है, जिससे मार्केट में और भी विस्तार हो रहा है।

लेई जून ने साफ किया कि बीजिंग की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री अन्य जगहों की तरह इंसानों पर निर्भर रहने के पुराने रास्ते पर नहीं चल सकती इसके बजाय उसे तेजी से इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग के नए रास्ते पर चलना चाहिए। इंटेलिजेंस के हाई लेवल पर पहुंचना चाहिए और इंड्स्ट्री अपग्रेड पर ध्यान देना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Artificial Intelligence, Lei Jun, Xiaomi, AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.