Google का AI हुआ 50% सस्ता, 2026 से पहले Google AI Pro पर तगड़ा ऑफर, जानें

Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में Gemini 3 Pro AI मॉडल का एक्सेस मिलता है।
  • Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में नेनो बनाना प्रो मिलता है।
  • Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में डीप रिसर्च का एक्सेस मिलता है।

Google AI Pro में Gemini 3 Pro AI मॉडल का एक्सेस मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Mitchell Luo

Google ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है, जिसके तहत Google AI Pro के सालाना प्लान की कीमत में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। हालांकि, टेक दिग्गज का यह ऑफर सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है। इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ ही यूजर्स को इस ऑफर के लाभ मिलेगा। कंपनी यूजर्स को कम खर्च में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सभी फीचर्स का लाभ उठाने का मौका प्रदान कर रही है। आइए Google AI Pro प्लान पर मिलने वाले इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google AI Pro पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट


Gemini के आधिकारिक अकाउंट से सोशल मीडिया साउट X पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें Google AI Pro वार्षिक प्लान पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  इसके अलावा यह ऑफर सिर्फ 15 जनवरी तक ही वैध है। यह ऑफर सिर्फ नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। यानी कि यूजर्स द्वारा पहले उस Google अकाउंट से यह प्लान नहीं खरीदा होना चाहिए। साथ ही यह डिस्काउंट सिर्फ कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही उपलब्ध है। यह अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

आपको बता दें कि अमेरिका में नए सब्सक्राइबर के लिए 12 माह की वैधता वाले Google AI Pro प्लान की कीमत पहले साल के लिए $199.99 (लगभग 17,950 रुपये) है। वहीं अब इस ऑफर के बाद सिर्फ $99.99 (लगभग 9,000 रुपये) में यह प्लान मिल रहा है। ऑफर खत्म होने के बाद अगले साल के लिए $239.88 का भुगतान करना होगा। हालांकि,  यह ऑफर के खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन ऑटो रिन्यू हो जाएगा। ऐसे में जो यूजर्स इसे जारी नहीं रखना चाहते हैं तो उन्हें ऑटो-पेमेंट बंद करना होगा या फिर इसे डिसेबल करना होगा।

Google AI Pro के फायदे


Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Gemini 3 Pro AI मॉडल, नेनो बनाना प्रो, डीप रिसर्च,वीडियो जनरेशन के लिए Veo 3.1 Fast और कंपनी के वर्कस्पेस प्रोडक्ट में Gemini चैटबॉट तक आसान एक्सेस मिलता है। यूजर्स को ड्राइव, फोटोज और जीमेल में 2TB तक क्लाउड स्टोरेज भी मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.