Google I/O 2025: फिल्ममेकिंग होगी आसान, आया नया AI वीडियो टूल Flow

नया मॉडल गूगल के कई एडवांस्ड AI मॉडल्स को साथ लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2025 08:18 IST
ख़ास बातें
  • क्रिएटिव वर्क जैसे स्टोरीटेलिंग पहले से ज्यादा आसान होंगे
  • कंपनी ने इसे क्रिएटर्स की मदद के लिए डिजाइन किया है
  • नया टूल आइडियाज को जीवंत करने में बहुत उपयोगी है

Google I/O 2025 में Google ने नया AI पावर्ड टूल Flow पेश किया है।

Google I/O 2025 में Google ने नया AI पावर्ड टूल Flow पेश किया है। कंपनी का यह नया एआई टूल खासतौर पर फिल्ममेकर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है। यह नया मॉडल गूगल के कई एडवांस्ड AI मॉडल्स को साथ लेकर आता है। जिसके कारण क्रिएटिव वर्क जैसे स्टोरीटेलिंग पहले से ज्यादा आसान, तेज और पहले से ज्यादा सिनेमेटिक हो जाएगी। 

Flow एक नया एआई पावर्ड टूल है जो फिल्ममेकिंग और क्रिएटिव वीडियो प्रोडक्शन के लिए बनाया गया है। यह गूगल के कई एडवांस्ड AI मॉडल्स जैसे Veo, Imagen और Gemini को साथ लेकर आता है। कंपनी ने इसे क्रिएटर्स की मदद के लिए डिजाइन किया है और यह हाई क्वालिटी सिनेमैटिक सीन प्रड्यूस कर सकता है, वो भी बहुत थोड़े प्रयास के साथ। नया टूल आइडियाज को जीवंत करने में बहुत उपयोगी है जिसके लिए न तो बड़ी टीम की जरूरत पड़ती है और न ही हैवी एडिटिंग टूल्स की आवश्यकता होगी। 

Google के अनुसार, Flow "क्रिएटर्स के द्वारा और क्रिएटर्स के लिए" बनाया गया टूल है। कंपनी का कहना है कि यह फिल्ममेकर्स के एक छोटे ग्रुप के द्वारा इस्तेमाल भी किया जा रहा है जो कि टूल को एक्सप्लोर कर रहा है। ये लोग देख रहे हैं कि प्रोडक्शन प्रोसेस में AI क्या बदलाव ला सकता है। 

Flow को अपनाने वाले फिल्ममेकर्स में कुछ मशहूर नाम शामिल हो चुके हैं। इनमें अवार्ड विनिंग फिल्ममेकर Dave Clark का नाम भी शामिल है जिन्होंने Flow का इस्तेमाल अपनी शॉर्ट फिल्म Freelancers के लिए भी किया है। आर्ट और टेक के लिए जाने जाने वाले Henry Daubrez ने Veo 2 की मदद से Kitsune बनाया और अब वह Electric Pink पर काम कर रहे हैं। निर्देशक Junie Lau अपने प्रोजेक्ट Dear Stranger के लिए Flow को इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें पैरेलल वर्ल्ड में प्रेम को दिखाया गया है। 
Advertisement

Flow वीडियो जेनेरेशन, सीन एडिटिंग, और एसेट कंट्रोल को साथ मिला देता है और एक ही वर्कस्पेस में ले आता है। यह वीडियो क्रिएट करने के अलग-अलग तरीकों को सपोर्ट करता है। इनमें टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन, पहले से मौजूद विजुअल्स के शॉट्स बनाना आदि शामिल हैं। यह किसी एक सीन की एक फोटो का इस्तेमाल दूसरे सीन को तैयार करने के लिए भी कर सकता है। इस तरह से यह टूल वीडियो क्रिएटर्स और फिल्ममेकर्स के लिए खासतौर से काम करता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.