Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!

Google कथित तौर पर Gemini को एक ऐसे AI एजेंट में बदल रहा है, जो यूजर्स की तरफ से खुद कई काम कर सकेगा और 24/7 डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मई 2026 14:44 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर “Remy” नाम के AI एजेंट पर काम कर रहा है
  • AI सिस्टम खरीदारी और डॉक्युमेंट भेजने जैसे काम कर सकता है
  • Gemini का नया वर्जन 24/7 डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है

Google का नया Gemini AI एजेंट यूजर्स की तरफ से कई काम खुद कर सकता है

Google अपने Gemini AI को सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब ऐसा AI एजेंट तैयार कर रही है, जो यूजर्स की तरफ से खुद कई काम कर सकेगा। बताया जा रहा है कि यह नया सिस्टम बैकग्राउंड में लगातार एक्टिव रहेगा और अलग-अलग ऐप्स व सर्विसेज के जरिए कई टास्क अपने आप पूरा कर पाएगा।

Business Insider की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट का इंटरनल नाम "Remy" रखा गया है। कंपनी का लक्ष्य ऐसा “सच्चा डिजिटल असिस्टेंट” बनाना है, जो यूजर की लाइफ के कई हिस्सों में उनकी तरफ से एक्शन ले सके। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सिस्टम केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूसरे लोगों से बातचीत करने, डॉक्युमेंट भेजने, ऑनलाइन खरीदारी करने और कई जरूरी काम खुद पूरा करने में सक्षम हो सकता है।

Google पिछले कुछ महीनों से Gemini में कई ऐसे फीचर्स जोड़ रहा है, जो यूजर की पर्सनल जानकारी के आधार पर काम करते हैं। Gemini के Personal Intelligence फीचर्स पहले से Gmail, Google Photos और दूसरी Google सर्विसेज से जानकारी लेकर जवाब तैयार कर सकते हैं। अब माना जा रहा है कि Remy इन्हीं "personal context" डेटा का इस्तेमाल करके यूजर्स की तरफ से असली काम भी कर पाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक Remy का इंटरफेस सामान्य चैटबॉट जैसा नहीं होगा। इसमें ऑनगोइंग टास्क, शेड्यूल्ड एक्शन्स और पेंडिंग अप्रूवल्स जैसे अलग-अलग सेक्शन दिए जा सकते हैं। यूजर्स पूरे हो चुके टास्क को बाद में फिर से खोल सकेंगे, रीनेम कर सकेंगे या पिन भी कर पाएंगे। यानी AI केवल बातचीत करने वाला टूल नहीं रहेगा, बल्कि लगातार काम करने वाला डिजिटल पार्टनर बन सकता है।

हालांकि इस तरह के AI सिस्टम के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि Google ने इंटरनल चेतावनी में माना है कि यह सिस्टम एक्सपेरिमेंटल होगा और गलती से डेटा एक्सपोज भी कर सकता है। यूजर्स को सलाह दी जा सकती है कि वे इसे प्रोफेशनल या संवेदनशील कामों के लिए पूरी तरह भरोसेमंद न मानें।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यूजर्स को अपनी जानकारी मैनेज करने, डेटा डिलीट करने और कुछ पर्सनलाइजेशन फीचर्स बंद करने का ऑप्शन मिलेगा। लेकिन ऐसा AI एजेंट, जो यूजर की लाइफ को ऑर्गेनाइज करे, उसे काफी ज्यादा पर्सनल डेटा एक्सेस करना पड़ सकता है। इसमें लोकेशन, सर्च हिस्ट्री, बातचीत, खरीदारी और रोजमर्रा की गतिविधियों जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।

फिलहाल Google ने इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी Gemini को एक ऐसे AI असिस्टेंट में बदलना चाहती है जो सिर्फ जवाब देने के बजाय यूजर की तरफ से काम भी कर सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.