Digital Assistant

Digital Assistant - ख़बरें

  • Android को पर्सनल AI एजेंट बनाने की तैयारी में Google, आपकी पूरी डिजिटल लाइफ संभालेगा!
    Google कथित तौर पर Gemini AI को एक नए AI एजेंट सिस्टम में बदलने पर काम कर रहा है, जिसका इंटरनल नाम “Remy” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह AI यूजर्स की तरफ से कई काम खुद पूरा कर सकेगा। इसमें ऑनलाइन खरीदारी, डॉक्युमेंट भेजना, दूसरे लोगों से बातचीत और scheduled tasks संभालना शामिल हो सकता है। Gemini के Personal Intelligence फीचर्स पहले से Gmail और Google Photos जैसी सेवाओं से जानकारी लेकर जवाब तैयार करते हैं। माना जा रहा है कि नया सिस्टम इन्हीं personal context डेटा का इस्तेमाल करके यूजर की लाइफ को ज्यादा ऑटोमेटेड बनाने की कोशिश करेगा।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
    BLS International ने Spain–Ireland वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 24x7 काम करेगा और वीजा से जुड़े सवालों के रियल टाइम जवाब देगा। VoiceBot 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और डॉक्युमेंटेशन से लेकर कांसुलर सर्विस तक जानकारी देने में सक्षम है। यह Azure ML आधारित मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और मौजूदा सिस्टम से API के जरिए इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे आगे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने की योजना बना रही है।
  • Realme की नई स्मार्टफोन सीरीज़ में 5जी कनेक्टिविटी के साथ होल-पंच डिज़ाइन
    नई स्मार्टफोन सीरीज़ का उद्देश्य मौजूदा 5जी कनेक्टिविटी समस्या का समाधान करना है। जाने-माने टिप्सटर का दावा है कि रियलमी का अगला स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा जिसमें 5जी से संबधित समस्याओं में सुधार किया जाएगा, जैसे कि बैटरी परफॉर्मेंस।
  • MyJio ऐप में आया नया फीचर, रीचार्ज करने में होगी आसानी
    Jio Saarthi Digital Assistant: रिलायंस जियो ने यूज़र्स के लिए इन-ऐप डिजिटल असिस्टेंट जियो सारथी को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।
  • एंड्रॉयड मार्शमैलो और नूगा पर चलने वाले डिवाइस के लिए गूगल असिस्टेंट फ़ीचर रिलीज
    दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी ने जानकारी दी है कि गूगल असिस्टेंट को गुरुवार से सभी उपयुक्त एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
  • नोकिया एंड्रॉयड फोन में हो सकता है 'विकी' डिजिटल असिस्टेंट: रिपोर्ट
    एचएमडी ग्लोबल ने अपना पहला नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 रविवार को लॉन्च कर दिया। और अब ख़बर है कि कंपनी अपने टेक्स्ट और वॉयस आधारित वर्चुअल असिस्टेंट 'विकी' पर काम कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »