क्या ChatGPT बन जाएगा नया Google?, यूजर्स भेज रहे रोजाना 2.5 बिलियन प्रॉम्ट

OpenAI का ChatGPT हर दिन 2.5 बिलियन प्रॉम्प्ट प्राप्त कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 12:40 IST
ख़ास बातें
  • OpenAI का ChatGPT हर दिन 2.5 बिलियन प्रॉम्प्ट प्राप्त कर रहा है।
  • अमेरिका में मौजूद यूजर्स ChatGPT को करीब 330 मिलियन प्रॉम्प्ट देते हैं।
  • Google को रोजाना लगभग 14 से 16 बिलियन सर्च आते हैं।

ChatGPT सर्च का नया तरीका बनता जा रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

OpenAI ने AI की दुनिया में क्रान्ति ला दी है। हर जगह इसकी चर्चा होती रहती है। पहले सिर्फ गूगल जैसे सर्च इंजन पर यूजर्स अपने सवालों के जवाब खोजते थे,लेकिन अब ChatGPT जैसे विकल्प भी सामने आ गए हैं। तेजी से ग्रोथ के साथ अब OpenAI का ChatGPT हर दिन 2.5 बिलियन प्रॉम्प्ट प्राप्त कर रहा है, जिसका खुलासा कंपनी ने एक्सियोस को दी गई जानकारी में किया है। आइए जानते हैं कि ChatGPT कितनी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
 


अमेरिका सबसे बड़ा बाजार!


Advertisement
अमेरिका में मौजूद यूजर्स ChatGPT में करीब 330 मिलियन प्रॉम्प्ट देते हैं, जिससे पता चलता है कि इसकी घरेलू बाजार में कितनी मजबूत पकड़ है और ग्लोबल स्तर पर इसका कितना ज्यादा उपयोग किया जा रहा है।
 

गूगल अभी भी आगे


आपको बता दें कि Google सर्च सेक्टर में अभी तक सबसे आगे है और रोजाना लगभग 14 से 16 बिलियन सर्च आते हैं। हालांकि, Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने सटीक डेली डाटा साझा नहीं किया है, लेकिन अनुमान के अनुसार वार्षिक सर्च क्वेरीज 5 ट्रिलियन या रोजाना लगभग 13.7 बिलियन हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, रिसर्चर ने पहले इसे और भी ज्यादा करीबन 16.4 बिलियन प्रतिदिन बताया है।
Advertisement
 


ChatGPT को तय करना है लंबा रास्ता


हालांकि, ChatGPT को इन नंबर तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है, फिर भी इसकी ग्रोथ काफी तेज है। दिसंबर 2024 में CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा था कि AI मॉडल प्रतिदिन 1 बिलियन से ज्यादा क्वेरीज देख रहा है। इसका मतलब है कि सिर्फ 8 माह में इसका उपयोग डबल से भी ज्यादा हो गया है।
Advertisement

OpenAI के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर जब AI एसिस्टेंट और पारंपरिक सर्च इंजन के बीच अंतर काफी कम हो रहा है। GPT-4o के साथ अनुभव बेहतर हो रहा है। वेब ब्राउजर, फोन और प्रोडक्टिविटी टूल में इंटीग्रेशन के साथ ChatGPT अब लोगों के जानकारी सर्च करने, सलाह लेने और समस्याओं को हल करने का नया तरीका बनता जा रहा है। हालांकि, Google अभी भी सबसे आगे है, लेकिन यह उछाल एक बदलते दौर का संकेत देता है। इंटरनेट के अगले सवाल शायद सर्च बार में नहीं, बल्कि चैट बॉक्स में टाइप किए जाएंगे।

ChatGPT को कितने प्रॉम्प्ट मिल रहे हैं?

OpenAI का ChatGPT हर दिन 2.5 बिलियन प्रॉम्प्ट प्राप्त कर रहा है।

Google को रोजाना कितने सर्च आते हैं?

Google सर्च सेक्टर में अभी तक सबसे आगे है और रोजाना लगभग 14 से 16 बिलियन सर्च आते हैं।

ChatGPT को अमेरिका में कितने प्रॉम्प्ट मिलते हैं?

ChatGPT को अमेरिका में मौजूद यूजर्स से करीब 330 मिलियन प्रॉम्प्ट आते हैं, जिससे पता चलता है कि इसकी घरेलू बाजार में कितनी मजबूत पकड़ है।

जानकारी सर्च करने का नया तरीका क्या है?

GPT-4o के साथ अनुभव बेहतर हो रहा है और वेब ब्राउजर, फोन और प्रोडक्टिविटी टूल में इंटीग्रेशन के साथ ChatGPT अब लोगों के जानकारी सर्च करने, सलाह लेने और समस्याओं को हल करने का नया तरीका बनता जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OpenAI, ChatGPT, ChatGPT Prompt, AI, ChatGPT News, Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.