AI अच्छा है? अब अपने पालतू जानवर से भी कर पाएंगे बात! नई रिसर्च से शुरुआत

AI बहुत तेजी के साथ हमारे जीवन में शामिल होता जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 14:09 IST
ख़ास बातें
  • AI बहुत तेजी के साथ हमारे जीवन में शामिल होता जा रहा है।
  • LSE ने जेरेमी कॉलर सेंटर फॉर एनिमल सेंटिएंस की शुरुआत की है।
  • AI की मदद से मानव अपने पालतू जानवरों से बात कर पाएंगे।

जानवरों और मानव का रिश्ता बहुत अनमोल है।

Photo Credit: Unsplash

AI बहुत तेजी के साथ हमारे जीवन में शामिल होता जा रहा है। टेक्नोलॉजी कंपनियां लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को किसी न किसी प्रकार से जोड़ने का काम कर रही है। अब लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) ने जेरेमी कॉलर सेंटर फॉर एनिमल सेंटिएंस की शुरुआत की है। यह दुनिया का पहला रिसर्च सेंटर है जो जानवरों की चेतना की वैज्ञानिक तरीके से स्टडी होगी। 30 सितंबर से शुरू होने वाले इस सेंटर में यह पता लगाया जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए मानव पालतू जानवरों समेत अन्य जानवरों को बेहतर तरीके से कैसे समझ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

द गार्जियन के अनुसार, इस सेंटर को 40 लाख पाउंड के खर्च से तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए यह जाना जाएगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मानव और जानवरों के बीच संचार को कैसे संभव बना सकती है। व्यवहार संबंधित संकेत और पैटर्न को डिकोड करके रिसर्चर ऐसे टूल तैयार करना चाहते हैं जो पालतू जानवरों के मालिकों को उनके जानवरों की भावनाओं या अभिव्यक्ति को बेहतर तरीके से समझ पाएं। हालांकि, सेंटर ऐसी टेक्नोलॉजी के होने वाले गलत उपयोग और नुकसानों को भी स्टडी करेगा।

इस सेंटर में तंत्रिका विज्ञान, दर्शनशास्त्र, पशु चिकित्सा विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कानून और व्यवहार विज्ञान के अनुभवी एक साथ काम करेंगे। इससे कुत्तों, बिल्लियों से लेकर कीड़ों, केकड़ों और कटलफिश आदि जैसे जानवरों की स्टडी होगी।

सेंटर के डायरेक्टर प्रोफोसर जोनाथन बिर्च ने कहा कि "हम चाहते हैं कि हमारे पालतू जानवर मानवीय गुण को दर्शाएं या दिखाएं। AI के आने के साथ आपके पालतू जानवर के आपसे बात करने के तरीके अलग स्तर पर पहुंच जाएंगे।" "लेकिन AI अक्सर बनावटी रिस्पॉन्स तैयार करता है जो यूजर्स की वास्तविकता पर आधारित न होकर मानव को संतुष्ट करता हैं। अगर इसे पालतू जानवरों के भले के लिए लागू किया जाए तो यह बहुत खराब हो सकता है।" पशु कल्याण अधिनियम (चेतना) के लिए सेफेलोपॉड मोलस्क और डेकैपोड क्रस्टेशियन को भी इसमें शामिल किया गया है।
Advertisement

बिर्च ने बताया कि कुत्ते के मालिक अक्सर यह चालते हैं कि लंबे समय तक अकेले रहने पर उनके पालतू जानवर को कोई भी तकलीफ न हो। बड़े लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड एडवांस ट्रांसलेशन ऐप यह वादा तो कर सकते हैं, लेकिन आखिरकार मालिकों को वह बताकर नुकसान पहुंचाते हैं जो वे सुनना चाहते हैं, न कि वह जो जानवर को असली में चाहिए।
Advertisement

बिर्च ने कहा कि "हमें जानवरों के मामले में AI के जिम्मेदार और नैतिक उपयोग को कंट्रोल करने वाले फ्रेमवर्क की तुरंत जरूरत है। फिलहाल, इस सेक्टर में विनियमन की कमी है। सेंटर ऐसे नैतिक दिशानिर्देश तैयार करना चाहता है जिन्हें ग्लोबल स्तर पर माना जाए।"

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.