कुंभ मेला में पहली बार होगा AI, चैटबॉट्स का इस्तेमाल, प्रधानमंत्री मोदी ने दी जानकारी

मोदी ने कुंभ Sah’AI’yak चैटबॉट को लॉन्च किया। यह चैटबॉट श्रद्धालुओं को गाइडेंस देने के साथ ही कार्यक्रमों के बारे जानकारी भी उपलब्ध कराएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2024 00:18 IST
ख़ास बातें
  • कुंभ मेला में पहली बार AI और चैटबॉट्स का इस्तेमाल होगा
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 45 दिन के महा कुंभ को एक 'महा अभियान' बताया है
  • महा कुंभ का आयोजन अगले वर्ष की शुरुआत में होना है

यह चैटबॉट श्रद्धालुओं को गाइडेंस देने के साथ ही कार्यक्रमों के बारे जानकारी भी उपलब्ध कराएगा

अगले वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महा कुंभ मेले में Sah'AI'yak चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह श्रद्धालुओं के साथ कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड प्लेटफॉर्म है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में शुक्रवार को लगभग 5,500 करोड़ रुपये 167 विकास परियोजनाओं का उद्धाटन किया है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने 45 दिन तक चलने वाले महा कुंभ को एक 'महा अभियान' बताया। उन्होंने कहा कि यह एकता का एक महा यज्ञ बनेगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जाएगी। मोदी ने बताया कि कुंभ मेले में पहली बार AI और चैटबॉट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इससे 11 भाषाओं में कम्युनिकेशन किया जा सकेगा। मैंने बड़ी संख्या में लोगों को डेटा और टेक्नोलॉजी के साथ कनेक्ट करने प्रपोजल दिया है।" मोदी ने कुंभ Sah'AI'yak चैटबॉट को लॉन्च किया। यह चैटबॉट श्रद्धालुओं को गाइडेंस देने के साथ ही कार्यक्रमों के बारे जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। मोदी ने कहा कि इन कोशिशों से भारत की 'विकसित भारत' की दिशा में प्रगति में सहायता मिल रही है। 
Advertisement

पिछली सरकारों पर कुंभ और धार्मिक यात्राओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं देने को लेकर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, "जब संचार के आधुनिक साधन नहं थे, तो कुंभ जैसे आयोजनों से बड़े सामाजिक बदलावों का आधार तैयार होता था। ऐसे आयोजनों से देश के प्रत्येक कोने और समाज को एक सकारात्मक संदेश भेजा जाता है।" उन्होंने कहा कि भारत पवित्र स्थानों और तीर्थ यात्राओं का देश है। मोदी का कहना था, "महा कुंभ किसी बाहरी व्यवस्था के बजाय व्यक्ति की आंतरिक जागृति को दिखाता है। यह एक ऐसा आयोजन है जिससे भक्ति, धर्म और संस्कृति का दिव्य संचार होता है।" 

मोदी ने महा कुंभ 2025 को एक सफल आयोजन बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी श्रमिकों की भी सराहना की। उनका कहना था, "प्रयागराज की इस धरती पर एक नया इतिहास बनाया जा रहा है। अगले वर्ष महा कुंभ के आयोजन से देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को एक नई ऊंचाई मिलेगी।" प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयागराज में तीन नदियों के संगम, अक्षय वट वृक्ष. हनुमान मंदिर और सरस्वति कूप पर पूजा और दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने महा कुंभ के प्रदर्शन स्थल का भी जायजा लिया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.