AI हर बीमारी का इलाज कर सकता है? DeepMind के CEO ने किया चौंकाने वाला दावा

CBS को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है रेडिकल अबंडेंस, यानि मेडिकल रिसोर्सेज और इलाज की भरमार, ताकि हेल्थकेयर महंगे इलाज या लंबी वेटिंग लिस्ट पर न टिका रहे।”

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • AI अगले 10 सालों में दुनिया की हर बीमारी के इलाज का रास्ता दिखा सकता है
  • DeepMind पहले ही AlphaFold जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है
  • इसमें से दवाओं के विकास में सालों लगने वाला काम कुछ महीनों में हो सकता है

Photo Credit: Unsplash

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाकई सभी बीमारियों का इलाज ढूंढ सकता है? DeepMind के CEO और AI साइंटिस्ट Demis Hassabis का जवाब है, “हां, बिल्कुल।” हाल ही में CBS 60 Minutes को दिए एक इंटरव्यू में Hassabis ने कहा कि अगर सब कुछ सही दिशा में चलता रहा, तो AI अगले 10 सालों में दुनिया की हर बीमारी के इलाज का रास्ता दिखा सकता है।

Hassabis का यह स्टेटमेंट सिर्फ थ्योरी नहीं है। उनकी कंपनी DeepMind पहले ही AlphaFold जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है, जिसने लाखों प्रोटीन स्ट्रक्चर को बेहद सटीकता से प्रेडिक्ट किया है। यह वही तकनीक है जिससे दवाओं के विकास में सालों लगने वाला काम अब कुछ महीनों में हो सकता है।

CBS को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है रेडिकल अबंडेंस, यानि मेडिकल रिसोर्सेज और इलाज की भरमार, ताकि हेल्थकेयर महंगे इलाज या लंबी वेटिंग लिस्ट पर न टिका रहे।” उन्होंने यह भी माना कि ये सब एकदम आसान नहीं होगा, लेकिन AI की स्पीड और सटीकता अगर कंट्रोल में रही, तो अगले दशक में मेडिकल साइंस पूरी तरह बदल सकती है।

TIME मैगजीन के साथ एक बातचीत में Hassabis ने यह भी जोड़ा कि DeepMind और Google की पैरेंट कंपनी Alphabet, अब AI को सिर्फ टेक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसका असली टारगेट है हेल्थ और साइंस जैसे कोर सेक्टर्स।
Advertisement

हालांकि उन्होंने AI के रिस्क्स को लेकर भी क्लियर बात की। Hassabis का कहना है कि अगर AI का दुरुपयोग हुआ, या इसे बिना रेगुलेशन के छोड़ दिया गया, तो यह सिस्टम हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसलिए टेक्नोलॉजी के साथ-साथ एक नैतिक और रेगुलेटेड फ्रेमवर्क भी जरूरी है। DeepMind का यह विजन दिखाता है कि आने वाले सालों में मेडिकल और फार्मा इंडस्ट्री में AI का रोल सिर्फ सपोर्टिव नहीं, बल्कि सेंटरल हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DeepMind, DeepMind AI, AI, Artificial Intelligence
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.