Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत

Airbnb ऑनलाइन अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए यात्रियों को स्थानीय लोगों से कनेक्ट करके दुनिया भर में घर, अपार्टमेंट, कमरे और अन्य प्रकार की प्रोपर्टी किराये पर लेने की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Airbnb घर, अपार्टमेंट, कमरे किराये पर लेने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Airbnb से आप कहीं भी अपने लिए टूर के दौरान घर बुक कर सकते हैं।
  • Airbnb वेबसाइट और ऐप से यात्रियों को स्थानीय लोगों से कनेक्ट करता है।

Airbnb पर पूरा घर या फ्लैट किराए पर मिल सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Madhur Shrimal

Airbnb ऑनलाइन अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए यात्रियों को स्थानीय लोगों से कनेक्ट करके दुनिया भर में घर, अपार्टमेंट, कमरे और अन्य प्रकार की प्रोपर्टी किराये पर लेने की सुविधा प्रदान करता है। कई सालों से Airbnb में कस्टमर सपोर्ट जैसे कि अपार्टमेंट से बाहर फंसे मेहमानों या लास्ट मिनट में बुकिंग कैंसल होने पर कॉल उठाने के लिए इंसान काम करते थे। मगर अब कंपनी इसमें बदलाव कर रही है। खासतौर पर तैयार एआई एजेंट अब नॉर्थ अमेरिका में करीबन लगभग एक तिहाई कस्मटर सपोर्ट को मैनेज कर रहा है। अब कंपनी इस सिस्टम को दुनिया भर में लेकर आने का विचार कर रही है, जिससे इंसानों की नौकरी पर खतरा पैदा हो रहा है। Airbnb का मानना है कि मशीन अब इस काम को बड़े स्तर पर इंसानों के मुकाबले में तेजी से और कम खर्च में संभाल सकती हैं।

Airbnb ने अपनी चौथी तिमाही की आय घोषणा के दौरान इन डाटा की जानकारी प्रदान की। सीईओ ब्रायन चेस्की ने निवेशकों को बताया कि एआई एजेंट टेस्टिंग फेज से काफी आगे निकल चुका है और नॉर्थ अमेरिका में करीबन 33 प्रतिशत कस्टमर सर्विस दिक्कतों का समाधान कर रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि एक साल के अंदर, ग्लोबल स्तर पर 30 प्रतिशत से ज्यादा सपोर्ट टिकट को एआई वॉयस और चैट टूल द्वारा मैनेज किया जाएगा। यह उन सभी भाषाओं में होगा जहां Airbnb मानव एजेंट के जरिए काम करता है। चेस्की ने बताया कि हमें लगता है कि यह बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है क्योंकि इससे Airbnb की कस्मटर सर्विस लागत कम होगी और सर्विस क्वालिटी भी बेहतर होगी।

Advertisement

कस्टमर सपोर्ट में काफी लागत लगती है और ट्रैवल बढ़ने पर इसे बढ़ाना मुश्किल होता है और कम होने पर घटाना भी मुश्किल होता है। Airbnb का मानना ​​है कि सॉफ्टवेयर कई तरह की बातचीत को मैनेज कर सकता है। इसमें यूजर्स को यह महसूस नहीं होगा कि उन्हें किसी मशीन से बात करनी पड़ रही है। चेस्की ने बताया कि बुकिंग, बदलाव, रिफंड और कई दिक्कतों जैसे सामान्य मुद्दों के लिए स्पीड और लगातार काम करना जरूरी है। जो कि इंसानी आवाज से कहीं ज्यादा जरूरी है। AI एजेंट छुट्टियों के मौसम में परेशान नहीं होते हैं, उन्हें शिफ्ट रोटेशन की जरूरत नहीं होती और तुरंत की कई भाषाओं में काम कर सकते हैं। Airbnb ने इस पर कुछ नहीं कहा कि इससे कर्मचारियों की संख्या पर क्या असर होगा। फिर भी कम लागत और बेहतर रिजल्ट को एक साथ लाकर कस्टमर सपोर्ट के लिए अब कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने की जरूरत नहीं है।

चेस्की ने कहा कि Airbnb एक ऐसा ऐप बनाना चाहता है जो अपने यूजर्स को समझे, मेहमान को ट्रिप प्लानिंग करने में मदद करे, मेजबान को अपनी लिस्टिंग मैनेज करने में मदद करे और कंपनी की ग्रोथ के साथ-साथ उसे ज्यादा बेहतर तरीके से चलाने में मदद करे। हालांकि, AI चैटबॉट Airbnb के इकोसिस्टम की जगह नहीं ले सकते, जिसमें वेरिफाइड आइडेंटिटी, करोड़ों रिव्यू और मेहमानों और मेजबानों के बीच सीधी बातचीत शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airbnb, AI, Artificial Intelligence, Tech Update

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.