Aarogya Setu ऐप जल्द ही AI से होगा लैस, अपग्रेड के लिए बनाई गई टीम

Aarogya Setu को अपग्रेड करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसे प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन लीड कर रहे हैं। इस समिति में कई दिग्गज टेक लीडर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2020 17:28 IST
ख़ास बातें
  • ऐप को अपग्रेड करने के लिए PMO ने उठाई ज़िम्मेदारी
  • नई समिति के गठन में शामिल हैं कई बड़े टेक दिग्गज
  • जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ट्रैक किए जाएंगे कोनिड-19 संक्रमित लोग

Aarogya Setu ऐप को केवल 13 दिनों में 5 करोड़ बार डाउनलोड कर लिया गया है

प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने कथित तौर पर Aarogya Setu ऐप को अपग्रेड करने के लिए टेक लीडर्स और अधिकारियों की एक हाई-लेवल कमीटी का गठन किया है। बता दें कि आरोग्य सेतु भारत सरकार की ओर से कोविड-19 (कोरोनावायरस) संक्रमण को ट्रैक करने वाला आधिकारिक ऐप है। पीटीआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि इस समिति ने पहले ही हफ्ते में 3-4 बार बैठक कर दी है, जिसमें पीएमओ भी शामिल है। 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया Aarogya Setu ऐप यूज़र्स को यह जांचने में मदद करता है कि क्या वे किसी कोरोनोवायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कई सरकारी संस्थान लगातार भारतीय नागरिकों को इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं।

पीटीआई के अनुसार, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन इस समिति का को लीड कर रहे हैं। इस समिति में अधिकारी और टेक्नोलॉजी लीडर, जैसे आईटी सचिव अजय साहनी, ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा, दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश, टाटा ग्रुप के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, टेक महिंद्रा ग्रुप के सीईओ सीपी गुरनानी, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी कामकोटी और गूगल मैप्स इंडिया के ललितेश कटरागड्डा शामिल हैं।
Advertisement

पीएमओ द्वारा गठित की गई इस समिति का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जीपीएस का इस्तेमाल करके उन मरीजों की आवाजाही को ट्रैक करना है, जो क्वारंटाइन में हैं। अपडेट किया गया ऐप लोगों को उनके इलाके में दैनिक जरूरतों के वितरण के केंद्रों की जानकारी भी देगा। रिमोट हेल्थकेयर सुविधा को भी ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा।

समिति सिर्फ स्मार्टफोन पर ही नहीं बल्कि Aarogya Setu ऐप को सभी प्रकार के फोन पर उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रही है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको बताया कि आरोग्य सेतु ऐप को 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और लॉन्च के तीसरे दिन ही इस ऐप को 5 मिलियन यानी 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका था और आज ही एक नई जानकारी सामने आई है कि इस ऐप ने लॉन्च के 13 दिन बाद 5 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.