Xiaomi Watch S4 Sport, Mi Band 9 और Xiaomi Buds 5 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Mi Band 9 में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Buds 5 के चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है।

Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने 19 जुलाई को चीन में एक इवेंट में Watch S4 Sport, Mi Band 9 और Xiaomi Buds 5 को पेश किया है। Xiaomi Watch S4 Sport टाइटेनियम बॉडी और 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। दूसरी ओर Mi Band 9 में 1.62 इंच की डिस्प्ले और 21 दिनों तक चलने वाली बैटरी है। Xiaomi Buds 5 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन में 39 घंटे तक का चलने वाली बैटरी है। यहां हम आपको Xiaomi Watch S4 Sport, Mi Band 9 और Buds 5 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Watch S4 Sport, Mi Band 9, Xiaomi Buds 5 Price


Xiaomi Watch S4 Sport के रबर और सिलिकॉन स्ट्रेप ऑप्शन की चीन में कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और टाइटेनियम स्ट्रेप ऑप्शन की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,900 रुपये) है। तीन बैंड ऑप्शन में फ्लोरोरबर, लिक्विड सिलिकॉन और टाइटेनियम मिलानीज हैं।

Mi Band 9 के नॉन-एनएफसी वर्जन की कीमत CNY 249 (लगभग 2,900 रुपये) है, जबकि एनएफसी-सपोर्टेड वेरिएंट CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) में लिस्ट है। स्मार्ट बैंड सिरेमिक स्पेशल एडिशन में भी आता है जिसकी कीमत CNY 349 (लगभग 4,000 रुपये) है। स्मार्ट वियरेबल ब्लैक, ब्लू, पिंक गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है, लेकिन अतिरिक्त इंटरचेंजेबल स्ट्रेप की कीमत CNY 69 (लगभग 800 रुपये) है।
Advertisement

Xiaomi Buds 5 की चीन में कीमत CNY 699 (लगभग 8,000 रुपये) है। यह ईयरफोन चार कलर ऑप्शन Frost Blue, Moon Shadow Black, Snow Mountain White और Titanium Gold में उपलब्ध है।


Xiaomi Watch S4 Sport, Mi Band 9 Specifications


Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। यह Xiaomi HyperOS पर काम करता है। इस स्मार्टवॉच में 32MB RAM और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसमें 5ATM रेटिंग है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इसमें 586mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 दिनों तक चल सकती है। यह ब्लूटूथ ऑनली मोड का सपोर्ट करता है। eSIM सपोर्टेड LTE मोड में वॉच नौ दिनों तक चल सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 46.9 मिमी, चौड़ाई 46.9 मिमी, मोटाई 12.6 मिमी और स्ट्रैप के बिना इसका वजन 49 ग्राम है।
Advertisement

Mi Band 9 में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से लैस है। यह Xiaomi HyperOS पर काम करता है। यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। स्मार्ट बैंड में 233mAh की बैटरी दी गई है जो कि 21 दिनों तक चल सकती है। Watch S4 Sport और Mi Band 9 दोनों प्रीसेट स्पोर्ट मोड के साथ आते हैं और हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल जैसी हेल्थ मॉनिटर फीचर्स से लैस है। ये ब्लड प्रेशर लेवल और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करते हैं।


Xiaomi Buds 5 Specifications


Xiaomi Buds 5 ईयरबड IP54 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। इनमें इन-ईयर डिजाइन और एआई सपोर्टेड थ्री-माइक सिस्टम है। इयरफोन एडेप्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करते हैं। इसमें AAC, SBC, aptX लॉसलेस और aptX एडेप्टिव ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्टन है। ईयरबड्स के कुछ मॉडल LC3 कोडेक का भी सपोर्ट करते हैं। Xiaomi Buds 5 के चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है, जबकि प्रत्येक ईयरबड में 35mAh की बैटरी है। ANC के बिना इयरफोन चार्जिंग केस के साथ कुल 39 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। केस का वजन 36.6 ग्राम है और प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.4 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.