शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्हें 2 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी यूजर्स को मिले।
Xiaomi ने अपने एक ग्लोबल इवेंट के दौरान Xiaomi 14T सीरीज, Redmi Note 14 सीरीज के साथ-साथ नए Buds 5 TWS ईयरबड्स भी लॉन्च किए। इन्हें कंपनी इसी साल जुलाई में चीन में भी लॉन्च कर चुकी है। नए Buds 5 TWS ANC सपोर्ट करते हैं बजट प्राइस सेगमेंट में कुछ अच्छे फीचर्स लेकर आते हैं। Xiaomi Buds 5 TWS ईयरफोन्स को ग्लोबल मार्केट में 99.99 यूरो (करीब 9,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है।