Xiaomi Watch S4, Smart Band 9 Pro होंगे 29 अक्टूबर को लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास

Xiaomi बाजार में 29 अक्टूबर को Watch S4 और Smart Band 9 Pro लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 9 Pro में 1.74 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Xiaomi Smart Band 9 Pro में हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा।
  • Xiaomi Smart Band 9 Pro में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग फीचर मिलेगा।

Xiaomi Watch S4 Sport में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स समेत कई नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी कर रहा है। Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Pad 7 सीरीज के साथ 29 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। वियरेबल्स के मामले में Xiaomi जल्द ही Watch S4 और Smart Band 9 Pro पेश करेगा। आइए Xiaomi Watch S4 और Smart Band 9 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Watch S4 और Smart Band 9 Pro में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर फीचर्स और ज्यादा एडवांस डिजाइन मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने इन डिवाइसेज का प्रमोशनल इमेज के साथ टीजर जारी किया है, जिसमें ब्राइट डिस्प्ले और नए इंटरकॉम मोड जैसे अपग्रेड का पता चला है। Watch S4, S4 लाइनअप में दूसरा एडिशन होगा। ब्रांड ने जुलाई में Xiaomi Watch S4 Sport लॉन्च की थी। टीजर इमेज से यह भी पता चला है कि अपने पिछले मॉडल की तरह Watch S4 में एक इंटरचेंजेबल बेजल डिजाइन मिलेगा।

पिछले महीने Xiaomi Smart Band 9 Pro के रेंडर लीक हुए थे। हालांकि, इसका डिजाइन अब आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है। इसमें 336 x 480 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ 1.74 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। Smart Band 9 Pro में हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग समेत हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स की एक सीरीज मिलने की भी उम्मीद है। Watch S4 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें Xiaomi Watch S4 Sport जैसे कुछ समान फीचर्स होंगे। 


Xiaomi Watch S4 Sport Specifications


Xiaomi  Watch S4 Sport में 1.43 इंच की OLED डिस्प्ले है जो कि 2,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। वॉच में 586mAh की बैटरी है, जो 15 दिनों की बैटरी लाइफ का वादा करती है। इसमें वॉच में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर शामिल है, जो सफायर ग्लास से प्रोटेक्टेड है जो कि 97.2% की सटीकता का दावा करता है। EN13319 डाइविंग सर्टिफिकेशन के साथ वॉच का इस्तेमाल 40 मीटर तक गहराई में किया जा सकता है। eSIM के जरिए ऑफलाइन मैप कैपेसिटी प्रदान करता है, जिससे यूजर्स अपने फोन के बिना एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा एनएफसी सपोर्ट के जरिए इसे कार की चाबी के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा
  2. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  4. Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
  2. Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज और कीमत Rs 20 हजार से कम!
  3. OnePlus 15T होगा 24 मार्च को लॉन्च, स्टोरेज वेरिएंट से लेकर प्रोसेसर का हुआ खुलासा
  4. Xiaomi 17T Pro में 7000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 50MP ट्रिपल कैमरा!
  5. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. Spotify की XR स्मार्ट ग्लासेस पर लॉन्च की तैयारी, लीक से हुआ बड़ा खुलासा
  7. Google ने बंद किया वो AI सर्च फीचर जो देता था हेल्थ की सलाह और जानकारी
  8. Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
  9. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP कैमरा वाला फोन! 7000mAh बैटरी
  10. अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.